Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: भागवत कथा में शामिल हुए CM मोहन यादव, 2029 तक प्रदेश को नशामुक्त बनाने का दोहराया संकल्प 

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Arun Shrivastava , मध्य प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 03/11/2026 10:55:25 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Arun Shrivastava ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 03/11/2026 10:55:25 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: गोटेगांव (नरसिंहपुर)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा एवं यज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए। लाठगांव बायपास स्थित मणिनागेंद्र सिंह सैनिक स्कूल के समीप आयोजित इस धार्मिक आयोजन का आयोजन कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के परिवार की ओर से किया गया है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: गोटेगांव (नरसिंहपुर)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा एवं यज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए। लाठगांव बायपास स्थित मणिनागेंद्र सिंह सैनिक स्कूल के समीप आयोजित इस धार्मिक आयोजन का आयोजन कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के परिवार की ओर से किया गया है। यह कार्यक्रम स्वर्गीय माताजी और स्वर्गीय मणिनागेंद्र सिंह (मोनू भैया) की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के 19 धार्मिक नगरों में शराबबंदी के फैसले का उल्लेख करते हुए वर्ष 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने सनातन संस्कृति के संरक्षण और गौ रक्षा के महत्व पर भी अपने विचार रखे। गोटेगांव पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल और पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस अवसर पर मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री का कथा आयोजन के पहले दिन पहुंचना उनके परिवार और गोटेगांव के नागरिकों के लिए सम्मान और प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। कथा व्यास गोपीठाधीश्वर विपिन बिहारी दास महाराज के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए मंत्री पटेल ने कहा कि उनकी कथा केवल धार्मिक प्रवचन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और भारतीय परंपराओं के गौरव को पुनर्स्थापित करने का माध्यम भी है।

मंत्री पटेल के अनुसार, महाराज श्री अपने प्रवचनों के माध्यम से लोगों को हंसाने के साथ-साथ आत्मचिंतन के लिए भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि महाराज निष्ठा और संकल्प के साथ भागवत कथा का वाचन कर रहे हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विषयों के ज्ञान की भी सराहना की।

कार्यक्रम में गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश, पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल, वरिष्ठ समाजसेवी मुलायम सिंह पटेल, मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन के सदस्य सरदार सिंह पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष रामसनेही पाठक, महंत पीतमपुरी गोस्वामी सहित आयोजन समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बाद जब मुख्यमंत्री का काफिला गोटेगांव से जबलपुर की ओर रवाना हुआ तो शहपुरा में कुछ देर के लिए रुका। यहां स्थानीय युवाओं और कार्यकर्ताओं के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने कुल्हड़ वाली चाय का आनंद लिया।

Related News

बिहार: अररिया में मंदिरों और तालाब की जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग, न्यास समिति ने प्रशासन पर उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश: अररिया में धार्मिक न्यास समिति ने मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने की उठाई मांग

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दीपावली पर पटाखे छोड़ने के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक घायल

बिहार: नवादा में नए जिला शिक्षा पदाधिकारी का शिक्षक संघ ने किया स्वागत

मध्य प्रदेश: यूथ ऑफ सौसर एसोसिएशन ने वनग्राम पालातरा में आदिवासी परिवारों के साथ मनाई दीपावली, कपड़े और मिठाई बांटकर खुशियां साझा कीं

उत्तराखंड: धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि


Featured News