-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: स्थापना दिवस पर गाडरवारा के कन्या छात्रावास में सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेधावी छात्रा का हुआ सम्मान
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर गाडरवारा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास, गाडरवारा में विशेष समारोह आयोजित किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर गाडरवारा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास, गाडरवारा में विशेष समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती प्रवीणा राजपूत के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान छात्राओं को प्रदेश के इतिहास, संस्कृति और विकास के साथ-साथ शिक्षा के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने मध्यप्रदेश के गौरवशाली इतिहास, भौगोलिक विविधता, प्राकृतिक संपदा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के प्रति गंभीर रहने और निरंतर मेहनत के माध्यम से बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही शासन की ओर से बालिकाओं के लिए संचालित शिक्षा, रोजगार और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। समारोह में छात्रावास की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना दिया। प्रतिभागी छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्रावास में अध्ययनरत छात्रा कु. दीपाली जाटव, पिता कमलेश जाटव, निवासी खकरिया की विशेष उपलब्धि पर सम्मान किया गया। दीपाली का कक्षा 11वीं में जवाहर नवोदय विद्यालय, बोहानी में चयन हुआ है। उनकी इस सफलता पर उपस्थित अतिथियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी संजू शर्मा, जनजातीय कार्य विभाग नरसिंहपुर के मंडल संयोजक अशोक कुमार शर्मा, मध्यप्रदेश अजाक्स के जिलाध्यक्ष बंशीलाल अहिरवार, अधीक्षक शिवम शर्मा और कौशल किशोर कुशवाहा सहित छात्रावास का स्टाफ, छात्राएं और उनके अभिभावक मौजूद रहे। समारोह के समापन पर विशेष सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी अतिथियों, छात्राओं और उपस्थित लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
उत्तर प्रदेश: अररिया में धार्मिक न्यास समिति ने मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दीपावली पर पटाखे छोड़ने के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक घायल
बिहार: नवादा में नए जिला शिक्षा पदाधिकारी का शिक्षक संघ ने किया स्वागत
उत्तराखंड: धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
