-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने आदतन अपराधी को किया जिलाबदर, दूसरे को थाने में हाजिरी लगाने के निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: शिवपुरी जिले में आदतन अपराधियों की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा लोकशांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने कार्रवाई की है
विस्तार
मध्य प्रदेश: शिवपुरी जिले में आदतन अपराधियों की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा लोकशांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने कार्रवाई की है उन्होंने एक आदतन अपराधी को 6 माह की अवधि के लिए जिलाबदर कर दिया है जबकि एक अन्य आदतन अपराधी को आगामी 6 माह तक पुलिस थाने की निगरानी में रहकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश जारी किए हैं थाना तेंदुआ अंतर्गत ग्राम डेहरवारा निवासी विक्रम रावत पुत्र गजराज सिंह रावत एक आदतन अपराधी है उक्त अपराधी की आपराधिक गतिविधियों से शांति व्यवस्था प्रभावित होती है तथा किसी भी दिन गंभीर घटना घटित हो सकती है जिसके तहत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने विक्रम रावत को शिवपुरी एवं उसके आस-पास के जिलों ग्वालियर अशोकनगर श्योपुर मुरैना दतिया गुना की सीमा के भीतर से 6 माह के लिये जिला बदर किया है इसी प्रकार बन्ना पुत्र भूरा बंजारा निवासी नयागांव बरईपुरा थाना पोहरी को थाने की निगरानी में रहने के निर्देश दिए हैं 6 माह तक थाना प्रभारी पुलिस थाना पोहरी के समक्ष सप्ताह में एक दिन प्रत्येक सोमवार को अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर स्वयं के क्रियाकलापों की जानकारी देनी होगी।
उत्तर प्रदेश: मतदेय स्थलों के संभाजन पर बैठक, डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण
ओडिशा: भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर नाटक के जरिए स्तन कैंसर के प्रति यात्रियों को किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: सपा कार्यालय में महर्षि वाल्मीकि और संत नामदेव जयंती मनाई गई
मध्य प्रदेश: गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर 28 अक्टूबर को गाडरवारा में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन
