-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सपा कार्यालय में महर्षि वाल्मीकि और संत नामदेव जयंती मनाई गई
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय समता भवन, गाजीपुर में महर्षि वाल्मीकि जी एवं संत शिरोमणि नामदेव जी की जयंती सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में
विस्तार
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय समता भवन, गाजीपुर में महर्षि वाल्मीकि जी एवं संत शिरोमणि नामदेव जी की जयंती सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व, कृतित्व और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी भारतीय संस्कृति के महान ऋषि एवं रामायण के रचयिता थे, जिन्होंने अपने ज्ञान और साहित्य के माध्यम से समाज को सत्य, मर्यादा तथा नैतिकता का मार्ग दिखाया। उनका जीवन इस बात का प्रेरणादायी उदाहरण है कि मनुष्य अपने ज्ञान, कर्म और संकल्प से महानता प्राप्त कर सकता है। संत शिरोमणि नामदेव जी ने अपनी भक्ति, वाणी और विचारों के माध्यम से समाज में प्रेम, समानता तथा मानवता का संदेश दिया। उन्होंने जाति-पाति, ऊंच-नीच और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर सभी मनुष्यों को समान दृष्टि से देखने की प्रेरणा दी। दोनों महापुरुषों का जीवन और उनकी शिक्षाएं आज भी समाज में सद्भाव, सामाजिक न्याय और।
उत्तर प्रदेश: मतदेय स्थलों के संभाजन पर बैठक, डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण
ओडिशा: भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर नाटक के जरिए स्तन कैंसर के प्रति यात्रियों को किया जागरूक
मध्य प्रदेश: गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर 28 अक्टूबर को गाडरवारा में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन
