-
☰
No image found.
उत्तराखंड: गंगोलीहाट के नवोदय विद्यालय में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में 'सुरक्षित बचपन अभियान' के तहत विधिक शिविर आयोजित, बच्चों को बताए गए अधिकार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तहसील विधिक
विस्तार
उत्तराखंड: राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में 'सुरक्षित बचपन अभियान' के तहत विधिक शिविर आयोजित, बच्चों को बताए गए अधिकार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति, गंगोलीहाट की ओर से राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में 'सुरक्षित बचपन अभियान' के तहत एक विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल जज रजनीश मोहन ने की। पॉक्सो एक्ट और बच्चों की सुरक्षा पर जोर
शिविर के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में सिविल जज रजनीश मोहन ने छात्र-छात्राओं और उपस्थित लोगों को बच्चों के सुरक्षित भविष्य, पॉक्सो (POCSO) अधिनियम तथा अन्य आवश्यक कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बाल अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति कार्यक्रम में प्रशासनिक और न्यायिक महकमे के कई प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक गंगोलीहाट अकील सिद्दीकी
अधिवक्ता बार संघ के सचिव मनोज सिंह रावल प्रभारी तहसीलदार धनी लाल
न्यायालय के पेशकार संजय कुमार पाठक वरिष्ठ सहायक राजेन्द्र सिंह ऐर एवं कोर्ट मोहर्रिर मनोज कुमार भट्ट पी०आर०डी० जवान विनोद कुमार इसके साथ ही, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, स्थानीय गणमान्य नागरिक और लगभग 170 से 180 छात्र-छात्राएं इस कार्यक्रम का हिस्सा बने।
उत्तर प्रदेश: जिगर मंच पर श्री श्याम त्रयोदशी आस्था महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु, भजनों पर झूमे भक्त
पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में दो पिस्तौल और कारतूस बरामद, हथियार तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: संजय सक्सेना हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, राजेश गुर्जर घायल अवस्था में गिरफ्तार
