-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि और गणेश शंकर विद्यार्थी को किया नमन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा के अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिटी सब्जी मंडी स्थित मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव तथा महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी
विस्तार
उत्तर प्रदेश: महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा के अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिटी सब्जी मंडी स्थित मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव तथा महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों और शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में सद्भाव, समानता और नैतिक मूल्यों को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने गणेश शंकर विद्यार्थी जी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके त्याग, साहस और पत्रकारिता के मूल्यों को याद किया। कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महापुरुषों के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज को उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा, प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, जिला संगठन प्रभारी जुनैद हसन एडवोकेट, जिला सचिव डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, डॉक्टर हरीश गंगवार, सुरेश दिवाकर, डॉक्टर सरताज हुसैन, उमेश आर्य, तीरथ मधुकर, मनोज शर्मा, योगेश जायसवाल, सफदर अली बुखारी, राजीव वाल्मीकि, राहुल राजे वाल्मीकि, राजेंद्र प्रसाद राजे आदि लोग मौजूद रहे।
ओडिशा: भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर नाटक के जरिए स्तन कैंसर के प्रति यात्रियों को किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: सपा कार्यालय में महर्षि वाल्मीकि और संत नामदेव जयंती मनाई गई
मध्य प्रदेश: गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर 28 अक्टूबर को गाडरवारा में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन
बिहार: नवादा में आरएसएस ने धूमधाम से मनाया शरद पूर्णिमा उत्सव और महर्षि वाल्मीकि जयंती
