-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: PET परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी ग्रामीण ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिला बिजनौर में दिनांक 25.10.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जनपद बिजनौर द्वारा PET परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों 1 वर्धमान कॉलेज बिजनौर 2 राजा ज्वाला प्रसाद आर्य इंटर कॉलेज 3 रानी भाग्यवती देवी
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिला बिजनौर में दिनांक 25.10.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जनपद बिजनौर द्वारा PET परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों 1 वर्धमान कॉलेज बिजनौर 2 राजा ज्वाला प्रसाद आर्य इंटर कॉलेज 3 रानी भाग्यवती देवी महिला महा विद्यालय बिजनौर पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, परीक्षार्थियों के सुगम आवागमन तथा कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, परीक्षा केंद्रों के निकट स्थित जलपान एवं अन्य दुकानों का भी ध्यान रखते हुए दुकानदारों को खाद्य एवं पेय पदार्थ निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराने तथा परीक्षार्थियों से निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि न वसूलने की हिदायत दी गई।
जनपद बिजनौर पुलिस द्वारा परीक्षा के दौरान सुरक्षा, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखा गया, जिसके परिणामस्वरूप आज की PET परीक्षा सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराई गई।
उत्तर प्रदेश: जिगर मंच पर श्री श्याम त्रयोदशी आस्था महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु, भजनों पर झूमे भक्त
पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में दो पिस्तौल और कारतूस बरामद, हथियार तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: संजय सक्सेना हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, राजेश गुर्जर घायल अवस्था में गिरफ्तार
उत्तराखंड: गंगोलीहाट के नवोदय विद्यालय में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
