Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: यूपी पुलिस की दबिश के दौरान अधेड़ की मौत, उड़ीना गांव में तनाव; पुलिस बल तैनात

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Tarik Ali , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 26/10/2026 10:10:02 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Tarik Ali ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 26/10/2026 10:10:02 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: भांडेर पुलिस अनुभाग थाना गोंदन चौकी उड़ी अंतर्गत ग्राम उड़ीना में रविवार दोपहर करीब दो बजे एक नाटकीय घटनाक्रम में यूपी पुलिस की दबिश के चलते एक अधेड़ रामजी गोस्वामी पुत्र कल्लू (55) निवासी

विस्तार

मध्य प्रदेश: भांडेर पुलिस अनुभाग थाना गोंदन चौकी उड़ी अंतर्गत ग्राम उड़ीना में रविवार दोपहर करीब दो बजे एक नाटकीय घटनाक्रम में यूपी पुलिस की दबिश के चलते एक अधेड़ रामजी गोस्वामी पुत्र कल्लू (55) निवासी उड़ीना की आकस्मिक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने यूपी पुलिस की गाड़ी रोकने का प्रयास किया। लेकिन वे इसमें विफल हुए। घटना की जानकारी एसपी सहित उड़ी चौकी प्रभारी एएसआई सुनील शर्मा को दी गई। जिसके बाद गोंदन थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा, भांडेर थाना प्रभारी सपना शर्मा, पंडोखर थाना प्रभारी आजाद खान, थाना बड़ौनी प्रभारी, आदि मौके पर पहुंचे। रात आठ बजे उड़ी चौकी थाना प्रभारी सुनील ने बताया कि मृतक का शव अब भी उसके घर पर ही है और परिजन आने का हवाला देकर उसके शव को पीएम हेतु नहीं ले जाने दिया गया है।

 शव की सुरक्षा और स्थिति पर नियंत्रण हेतु पुलिसबल यहां मौजूद है। फिलहाल मृतक के मौजूद स्वजनों को मृतक के पीएम हेतु राजी किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा यूपी पुलिस किस थाना क्षेत्र की थी, की भी जानकारी जुटाई जा रही है। यह पूरा मामला मृतक के बड़े बेटे भूरे उर्फ परमेश्वरी गोस्वामी से जुड़ा बताया जा रहा है जिसने अभी कुछ समय पहले (नवरात्रि में) यूपी के जालौन जिले की कौंच तहसील अंतर्गत बरगुंवा गांव निवाई सुबोध गोस्वामी की लड़की से प्रेम विवाह किया था और तभी से वह लड़की सहित किसी अज्ञात स्थान पर रह रहा है। इसी की तलाश में लड़की का पिता सुबोध पुलिस के साथ प्राइवेट गाड़ी से उड़ीना पहुंचा था। यह है मामला इस मामले में स्थानीय ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब दो बजे लाल रंग की एक कार टाटा निक्सन यूपी 16 बीयू 2879, जोकि गौतमबुद्ध नगर नोएडा उप्र के पते पर रजिस्टर्ड है, से लड़की का पिता सुबोध यूपी पुलिस के चार जवानों के साथ मृतक रामजी गोस्वामी के घर पर पहुंचा। 

यहां मृतक रामजी से उसके बेटे भूरे उर्फ परमेश्वरी (18-19 वर्ष) की जानकारी चाही। जिस के बारे में अनभिज्ञता जाहिर करने पर पुलिस वालों सहित लड़की के पिता ने लड़के के पिता रामजी से साथ चलने को कहा। ऐसे में रामजी घबरा गया और उसने दौड़कर छत के रास्ते भागने का प्रयास किया। लेकिन छत से नीचे कूदने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और उसके सिर के बल नीचे गिरने और गर्दन की हड्डी टूटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अचानक घटित इस घटनाक्रम ने सभी को सकते में डाल दिया। इसी दौरान यूपी पुलिसकर्मी और उनके साथ आए लड़की के पिता ने यहां से उल्टे पैर भागना ही उचित समझा। 

वे जब कार में सवार होकर जाने लगे तो मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कार को रोकने का विफल प्रयास किया जिसमें तीन से चार युवक आंशिक रूप से चोटिल भी हो गए। मृतक रामजी की पारिवारिक पृष्ठभूमि बेहतर नहीं थी। वह खुद गांव में नादिया (नंदी बैल) घुमाकर और उसका बड़ा लड़का भूरे अहमदाबाद में मजदूरी कर घर का भरणपोषण करते थे। मृतक की पांच संतानों में तीन लड़के सहित दो लड़कियां हैं। लड़कियों की शादी हो चुकी है और उसके बड़े बेटे भूरे से लड़की  भगाकर प्रेमविवाह किए जाने का मामला रविवार को ही सामने आया है। 

मृतक की रिश्तेदारी थी वहां मृतक रामजी की रिश्तेदारी बरगुंवा में बताई जाती है। यहां भूरे का आना जाना अक्सर रहता था। इसी दौरान यह लड़की इसके संपर्क में आई और फिर दोनों ने मिलकर भागकर प्रेमविवाह कर लिया।  इनका कहना है घर पर मृतक की बूढ़ी माँ और भाई हैं और फिलहाल अभी तक मृतक का पीएम कराने कोई तैयार नहीं है। अब जो भी होगा, सुबह ही हो पाएगा।

Related News

उत्तर प्रदेश: मतदेय स्थलों के संभाजन पर बैठक, डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण

ओडिशा: भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर नाटक के जरिए स्तन कैंसर के प्रति यात्रियों को किया जागरूक

उत्तर प्रदेश: सपा कार्यालय में महर्षि वाल्मीकि और संत नामदेव जयंती मनाई गई

उत्तर प्रदेश: मोदीनगर की सिमरन शर्मा ने एशियन पैरा गेम्स में जीता गोल्ड, पति ने जमीन बेचकर और कर्ज लेकर पूरा किया सपना

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में चबूतरे के विवाद में तिहरा हत्याकांड, गोली लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

मध्य प्रदेश: गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर 28 अक्टूबर को गाडरवारा में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन


Featured News