Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: श्री परिधान लाइफस्टाइल एग्जिबिशन ‘द स्पार्कल सोइरी’ में उमड़ी भीड़, दिवाली की खरीदारी के लिए मिले कई विकल्प

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajnesh shrivastav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 26/10/2026 10:06:20 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajnesh shrivastav ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 26/10/2026 10:06:20 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली के होटल ओबेरॉय आनंद के बॉलरूम में आज श्री परिधान लाइफ स्टाइल एग्ज़िबिशन द स्पार्कल सोइरी दिवाली एडिशन का भव्य आयोजन किया गया। एग्ज़िबिशन को लोगों का शानदार प्रतिसाद मिला और

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली के होटल ओबेरॉय आनंद के बॉलरूम में आज श्री परिधान लाइफ स्टाइल एग्ज़िबिशन द स्पार्कल सोइरी दिवाली एडिशन का भव्य आयोजन किया गया। एग्ज़िबिशन को लोगों का शानदार प्रतिसाद मिला और यह बेहद सफल रही। एग्ज़िबिशन का उद्घाटन श्रीमती रश्मि पटेल, डॉक्टर आस्था अग्रवाल, डॉक्टर अमिता अग्रवाल एवं राजेश अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने आयोजन की सराहना की और दीपावली के अवसर पर खरीदारी के विविध विकल्प उपलब्ध कराने की इस पहल को सराहनीय बताया।

एग्ज़िबिशन की आयोजक प्रियंका एवं नेहा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य दीपावली के अवसर पर लोगों को एक ही छत के नीचे खरीदारी के विविध विकल्प उपलब्ध कराना था। एग्ज़िबिशन में डिजाइनर महिलाओं के परिधान, पुरुषों के कपड़े, ज्वेलरी एवं एक्सेसरीज़, होम डेकोर, फेस्टिव गिफ्टिंग, हस्तशिल्प तथा अन्य लाइफस्टाइल उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। विभिन्न उत्पादों की आकर्षक रेंज ने आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया। आयोजन की खास बात यह रही कि हर एक घंटे में लकी ड्रॉ के माध्यम से विजेताओं को उपहार प्रदान किए गए, जिससे आगंतुकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्राहकों ने खरीदारी के साथ-साथ लकी ड्रॉ में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रियंका एवं नेहा ने एग्ज़िबिशन को सफल बनाने के लिए सभी ग्राहकों, आगंतुकों, स्टॉल संचालकों, स्पॉन्सर्स, सहयोगियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, विश्वास और स्नेह से यह आयोजन यादगार बन पाया। आयोजकों ने भविष्य में भी इसी तरह के आकर्षक आयोजन करने की बात कही और सभी का धन्यवाद किया।

Related News

उत्तर प्रदेश: मतदेय स्थलों के संभाजन पर बैठक, डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण

ओडिशा: भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर नाटक के जरिए स्तन कैंसर के प्रति यात्रियों को किया जागरूक

उत्तर प्रदेश: सपा कार्यालय में महर्षि वाल्मीकि और संत नामदेव जयंती मनाई गई

उत्तर प्रदेश: मोदीनगर की सिमरन शर्मा ने एशियन पैरा गेम्स में जीता गोल्ड, पति ने जमीन बेचकर और कर्ज लेकर पूरा किया सपना

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में चबूतरे के विवाद में तिहरा हत्याकांड, गोली लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

मध्य प्रदेश: गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर 28 अक्टूबर को गाडरवारा में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन


Featured News