Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: थाना परिसर से शुरू हुआ खाद वितरण, किसानों को भीड़ और गर्मी से राहत

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 29/07/2026 03:22:43 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 29/07/2026 03:22:43 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: कृषि उपज मंडी स्थित मार्कफेड खाद गोदाम पर किसानों की अधिक भीड़ और गर्मी से होने वाली असुविधा को देखते हुए प्रशासन ने खाद वितरण व्यवस्था में बदलाव किया है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: कृषि उपज मंडी स्थित मार्कफेड खाद गोदाम पर किसानों की अधिक भीड़ और गर्मी से होने वाली असुविधा को देखते हुए प्रशासन ने खाद वितरण व्यवस्था में बदलाव किया है। अब तहसील अम्बाह के किसानों के लिए थाना परिसर में दो काउंटर स्थापित कर ई-टोकन जमा करने, भुगतान और पीओएस मशीन से सत्यापन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। भुगतान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसान मार्कफेड गोदाम से खाद प्राप्त कर रहे हैं। यह व्यवस्था कलेक्टर लोकेश जांगिड़ के निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) प्रतिज्ञा शर्मा के मार्गदर्शन में लागू की गई है। बुधवार को थाना परिसर में तहसीलदार नरेश शर्मा और थाना प्रभारी वीरेश कुशवाह की मौजूदगी में खाद वितरण कराया गया। 

थाना परिसर में पर्याप्त जगह और खुला वातावरण होने से किसानों को गर्मी और भीड़ से राहत मिली। किसानों की सुविधा के लिए महिला और पुरुषों की अलग-अलग कतारें बनाई गईं, जिससे वितरण प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हुई। तहसीलदार नरेश शर्मा ने बताया कि प्रशासन के पास खाद का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने किसानों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए थाना परिसर में मीठे शरबत की भी व्यवस्था कराई। नई व्यवस्था की किसानों ने सराहना करते हुए कहा कि थाना परिसर में पर्याप्त स्थान, सुव्यवस्थित कतारें और तेज़ प्रक्रिया के कारण उन्हें पहले की अपेक्षा अधिक सुविधा मिल रही है।