-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: वर्दी में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, हेड कांस्टेबल हुआ सस्पेंड
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सोशल मीडिया पर वर्दीधारी पुलिसकर्मियों का कुछ लोगों के साथ शराब पार्टी करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। वही होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला कमांडेंट को लिखा गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सोशल मीडिया पर वर्दीधारी पुलिसकर्मियों का कुछ लोगों के साथ शराब पार्टी करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। वही होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला कमांडेंट को लिखा गया है। यह वीडियो मंगलवार शाम को वायरल हुआ था। इसमें कुछ लोगों के साथ वर्दीधारी पुलिसकर्मी दारू पार्टी कर रहे थे। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने वीडियो में दिख रहे डायल-112 की पीआरवी-5499 पर तैनात हेड कांस्टेबल पन्नूलाल को सस्पेंड कर दिया। जबकि होमगार्ड फूलचंद्र के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला कमांडेंट होमगार्ड को पत्र भेजा गया है। एसएसपी ने दोनों पर कार्रवाई करके विभागीय जांच के निर्देश दिए है। पुलिस की जांच मे सामने आया कि वायरल वीडियो 26 मार्च 2025 का है। यह वीडियो सीबीगंज थाना क्षेत्र की परसाखेड़ा चौकी के पास स्थित एक फैक्ट्री कार्यालय मे आयोजित फतेहगंज पश्चिमी निवासी आकाश गंगवार की जन्मदिन पार्टी का है। पार्टी में दोनों पुलिसकर्मी भी शामिल हुए थे। उसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। जिसे मंगलवार को करीब सवा साथ बजे के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल कर दिया गया।
उत्तर प्रदेश: रेशम उद्योग को बढ़ावा देने मैदान में उतरे DM, थारू युवाओं को जोड़ने के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: अभद्र वीडियो पर पत्रकारों का आक्रोश, आरोपी को जिलाबदर कर जेल भेजने की मांग
उत्तर प्रदेश: होटल में हंगामे के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पास मिला तमंचा; दूसरा निकला नाबालिग
मध्य प्रदेश: थाना परिसर से शुरू हुआ खाद वितरण, किसानों को भीड़ और गर्मी से राहत
