-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: डीएम और एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आज दिनाँक 28.07.2026 को जिलाधिकारी संतकबीरनगर श्री आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना द्वारा जिला कारागार संतकबीरनगर का औचक निरीक्षण किया गया ।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आज दिनाँक 28.07.2026 को जिलाधिकारी संतकबीरनगर श्री आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना द्वारा जिला कारागार संतकबीरनगर का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान बैरक, मेस, जेल परिसर आदि की सघन चेकिंग की गई, तत्पश्चात कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं / सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गई । मौजूद सभी कारागार कर्मियों को सख्त हिदायत दी गई कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाने पाये, समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण / सही तरीके से करें । जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उत्तर प्रदेश: रेशम उद्योग को बढ़ावा देने मैदान में उतरे DM, थारू युवाओं को जोड़ने के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: अभद्र वीडियो पर पत्रकारों का आक्रोश, आरोपी को जिलाबदर कर जेल भेजने की मांग
उत्तर प्रदेश: होटल में हंगामे के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पास मिला तमंचा; दूसरा निकला नाबालिग
मध्य प्रदेश: थाना परिसर से शुरू हुआ खाद वितरण, किसानों को भीड़ और गर्मी से राहत
