-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गुरु पूर्णिमा पर खुर्जा में गूंजे भजन-कीर्तन, श्रद्धालुओं ने की श्री गोवर्धन महाराज की सप्त परिक्रमा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर रानी वाले चौक खुर्जा स्थित श्री गोवर्धन महाराज मंदिर से सप्त संकीर्तनमयी परिक्रमा का भव्य आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर रानी वाले चौक खुर्जा स्थित श्री गोवर्धन महाराज मंदिर से सप्त संकीर्तनमयी परिक्रमा का भव्य आयोजन किया गया। परिक्रमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर भजन-कीर्तन करते हुए आध्यात्मिक वातावरण का सृजन किया। यह परिक्रमा श्री गोवर्धन महाराज मंदिर से प्रारंभ होकर रानी वाला चौक, चंपालाल की हवेली, लाल कुआँ, बिंदा वाले चौक, तिलभांडेश्वर मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, पुरानी पंजाब नेशनल बैंक तथा बजाजा बाजार होते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस अवसर पर डी.सी. गुप्ता "कांटे वाले" ने बताया कि गुरु पूर्णिमा का गोवर्धन धाम से विशेष संबंध है। इस दिन गोवर्धन में प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा का विशाल मेला आयोजित होता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कर पुण्य अर्जित करते हैं। उसी पावन परंपरा के निर्वहन स्वरूप खुर्जा स्थित श्री गोवर्धन महाराज मंदिर में भी प्रतिवर्ष श्रद्धापूर्वक यह उत्सव मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं ने श्री गोवर्धन महाराज का दुग्धाभिषेक कर दूध, फल एवं मिष्ठान अर्पित किए। भजन-कीर्तन एवं संकीर्तन के मध्य सप्त परिक्रमा सम्पन्न हुई। परिक्रमा के उपरांत भक्तों को भोग एवं प्रसाद वितरित किया गया। विकास वर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठिका (छोटी उंगली) पर धारण कर इंद्र के प्रकोप से ब्रजवासियों की रक्षा की थी। उसी दिव्य स्मृति और श्रद्धा के साथ भक्तजन आज भी गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना एवं परिक्रमा कर अपने जीवन को धन्य मानते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश वर्मा, शेखर वर्मा, राजीव वार्ष्णेय, हरीश वर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, विशेष गर्ग, विकास वर्मा, डी.सी. गुप्ता कांटे वाले, योगेश गुप्ता योगी आशीष गुप्ता, सरिता गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।
उत्तर प्रदेश: रेशम उद्योग को बढ़ावा देने मैदान में उतरे DM, थारू युवाओं को जोड़ने के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: अभद्र वीडियो पर पत्रकारों का आक्रोश, आरोपी को जिलाबदर कर जेल भेजने की मांग
उत्तर प्रदेश: होटल में हंगामे के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पास मिला तमंचा; दूसरा निकला नाबालिग
मध्य प्रदेश: थाना परिसर से शुरू हुआ खाद वितरण, किसानों को भीड़ और गर्मी से राहत
