Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का पोरसा में भव्य स्वागत, पार्टी की विचारधारा और सशक्त राष्ट्र के लक्ष्य पर जोर

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 09/04/2026 04:27:32 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 09/04/2026 04:27:32 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश:  नगर पालिका अध्यक्ष ने किया प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सांसद  शिवमंगल सिंह तोमर जिला अध्यक्ष कमलेश कुशवाहा संभाग प्रभारी अभय सिंह यादव का सम्मान

विस्तार

मध्य प्रदेश:  नगर पालिका अध्यक्ष ने किया प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सांसद  शिवमंगल सिंह तोमर जिला अध्यक्ष कमलेश कुशवाहा संभाग प्रभारी अभय सिंह यादव का सम्मान,,,इस मौके पर रामरूप तोमर, रामवीर सिंह तोमर ,संतोष सिंह तोमर, अशोक सिंह पूर्व पार्षद एवं सदस्य जिला योजना समिति मनोज नामदेव आदि कार्यकर्ता मौजूद थे,,,
 नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कुसमा देवी रामवीर सिंह तोमर ने किया स्वागत एवं पंडित राम प्रसाद बिस्मिल का प्रतीक चिन्ह भेंट किया प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल व सांसद  शिवमंगल सिंह तोमर तथा जिला अध्यक्ष कमलेश कुशवाहा ,,,संभाग प्रभारी अभय सिंह यादव ,अशोक सिंह पूर्व पार्षद एवं सदस्य जिला योजना समिति मनोज नामदेव सभी कार्यकर्ता नगर मंडल पोरसा के द्वारा नगर प्रथम आगमन पर बीजेपी मध्य प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का शहर के मुख्य मार्गो पर जेसीबी से पुष्पवर्षा की ईश्वरीय सौगात एवं पुष्पहार पहनाकर ऐतिहासिक स्वागत किया गया स्वागत के अवसर पर देवेश सिंह तोमर,रामकुमार गुप्ता,रामबीर सिंह,सुमन सिंह,रामरूप सिंह,साहिब सिंह,आनन्द सिंह,राजेश वर्मा,अशोक तोमर,विष्णु तोमर,भूरे तोमर,बबलू बघेल,दिनेश शर्मा, मुंनदरें गुप्ता,अरविंद तोमर,धीरज पचौरी,प्रदीप उपाध्याय,सूरज तोमर,ब्रजेश तोमर भजपुरा,वीरू तोमर, पवन सिंघल,जसराम गुप्ता,सोमेश तोमर,केतन दुबे,शिवकांत गुप्ता,अनुराग गुप्ता,पपेंद्र जाटव,आशीष शर्मा,आदि लोगो के द्वारा स्वागत किया गया विधायक हेमंत खंडेलवाल को 2013 में पिता की मृत्यु के बाद पहली बार विधायक बने तथा वर्तमान में भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। चुनावी प्रबंधन में माहिर खंडेलवाल 22 साल की उम्र से चुनाव अभियान संभाल रहे हैं। 


2020 में कमल'राज के खिलाफ विद्रोह से सत्ता में आई भाजपा में उनकी समन्वय की बड़ी भूमिका रही। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें प्रदेश चुनाव समिति का संयोजक बनाया गया था, जहां भाजपा ने सभी 29 सीटों पर जीत हासिल की। भाजपा का लक्ष्य भारत को सशक्त और... भाजपा का लक्ष्य भारत को सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बनाना हेमंत खंडेलवाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मध्य प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा ने अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया, यही विचारधारा हमें अडिग बनाती है। भाजपा के लिए लक्ष्य सत्ता प्राप्ति नहीं बल्कि सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बनाना है। भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा ने अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया, यही विचारधारा हमें अडिग बनाती है। भाजपा के लिए लक्ष्य सत्ता प्राप्ति नहीं बल्कि सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बनाना है। हेमंत खंडेलवाल ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल ही नहीं एक ऐसी विचारधारा और मिशन है, जो देश के हर नागरिक की प्रगति और समृद्धि के लिए काम करता है। 

भाजपा का उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना नहीं, हर समाज वर्ग के उत्थान के लिए काम करना है, ताकि हम एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बना सकें। हमारी विचारधारा और संगठनात्मक शक्ति के कारण ही आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। यही हमारी ताकत है, और यही हमें एक सशक्त राष्ट्र बनाने में मदद करेगा। भाजपा के कार्यकर्ता ही पार्टी का चेहरा होते हैं। उन्‍होंने कहा कि पार्टी की स्थायी, स्पष्ट और सशक्त विचारधारा ही वह ताकत है जो हमें अन्य राजनीतिक दलों से अलग करती है। यह विचारधारा हमें समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान में सच्चे ढंग से काम करने की प्रेरणा देती है। यही विचारधारा हमें अडिग बनाती है, चाहे चुनाव परिणाम कुछ भी हों। उन्‍होंने कहा कि प्रशिक्षण से न केवल व्यक्तिगत क्षमताओं का विकास होता है, बल्कि यह संगठन को भी एकजुट करता है। जब हम एक साथ मिलकर अपने विचारों और सिद्धांतों पर प्रशिक्षण लेते हैं, तो हम अपनी कार्यप्रणाली में और दक्षता हासिल करते है।