-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: पिकनिक मनाने आए सैलानी की जलप्रपात में डूबने से मौत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद के सुखदरिया जलप्रपात पर पिकनिक मनाने आए एक सैलानी की दर्दनाक मौत हो गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद के सुखदरिया जलप्रपात पर पिकनिक मनाने आए एक सैलानी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सन्नी खान के रूप में हुई है, जो चंदौली जनपद से अपने दो दोस्तों के साथ घूमने आया था। बताया जा रहा है कि नहाते समय अचानक पैर फिसलने से सन्नी खान गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस व राहत टीम मौके पर पहुंची। करीब 18 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ टीम ने दूसरे दिन चट्टानों के दर्रे में फंसा शव बरामद किया। रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण रहा, क्योंकि जलप्रपात के आसपास का इलाका पथरीला और खतरनाक है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उत्तर प्रदेश: 35 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर करी आत्महत्या
गुजरात: 1360 टन वज़न वाला बुलेट ट्रेन गर्डर सिर्फ 3.5 घंटे में सफलतापूर्वक हुआ स्थापित
उत्तर प्रदेश: पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए चार बदमाश , दो घायल, चोरी का सामान बरामद
उत्तर प्रदेश: डीएम अविनाश सिंह का औचक निरीक्षण, सरकारी कार्यालय में लापरवाही पर फटकार
उत्तर प्रदेश: लखनऊ जाने वाली छह गुमशुदा लड़कियां बस्ती से सुरक्षित की गई बरामद
मध्य प्रदेश: मेहुल जैन सीएसएस परीक्षा में टॉप 50 में हुए शामिल, बने सेक्शन ऑफिसर
