-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: मेहुल जैन सीएसएस परीक्षा में टॉप 50 में हुए शामिल, बने सेक्शन ऑफिसर
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: थांदला झाबुआ ग्रामीण अंचल झाबुआ जिलें के थांदला नगर में मध्यम परिवार में रहने वालें मेहुल योगिता प्रदीप जैन ने केंद्रीय सचिवालय (सीएसएस) दिल्ली की प्रतियोगी परीक्षा में टॉप 50 में जगह बनाते हुए गृह मंत्रालय के श्रेष्ठ 2 में यह उपलब्धि हासिल करते हुए सेक्शन ऑफिसर पर नियुक्त हो गए है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: थांदला झाबुआ ग्रामीण अंचल झाबुआ जिलें के थांदला नगर में मध्यम परिवार में रहने वालें मेहुल योगिता प्रदीप जैन ने केंद्रीय सचिवालय (सीएसएस) दिल्ली की प्रतियोगी परीक्षा में टॉप 50 में जगह बनाते हुए गृह मंत्रालय के श्रेष्ठ 2 में यह उपलब्धि हासिल करते हुए सेक्शन ऑफिसर पर नियुक्त हो गए है। अपने सपने को साकार करने का श्रेय अपने माता-पिता को देने वालें मेहुल ने प्रारंभिक शिक्षा का सफर थांदला से शुरू करते हुए रतलाम व दिल्ली से उच्च शिक्षा हासिल करते हुए केंद्रीय सचिवालय की प्रतियोगी परीक्षा में 35 लाख परीक्षाथियों में प्री में चयनित हुए उसके बाद मेंस में 1 लाख 40 हजार परीक्षार्थियों में 48वीं रेंक हासिल की। मेहुल के माता-पिता सामान्य व्यवसायी होकर अपने बेटे को उच्च शिक्षा देने में दिन-रात मेहनत करते थे उनके अनुसार माता-पिता की सच्ची दौलत उसकी संतान होती है इसलिए हर माता-पिता को अपनी संतान को ऊंची उड़ान के लिए खुला आसमान देना चाहिए ताकि वह अपने लक्ष्य को हासिल कर माता-पिता के साथ देश का नाम रोशन कर सके। मेहुल की इस उपलब्धि पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील पणदा, पार्षद राजू धनाक, दिलीप डामोर, संघ अध्यक्ष प्रदीप गादिया, जीवदया अभियान के पवन नाहर, आत्माराम शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार कमलेश तलेरा सहित नगर के गणमान्य नागरिकों समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों संग परिवार के बसंतीलाल जैन, रतनलाल जैन, सुरेश मुथा, रीना नितेश जैन, राजकुमार मुथा आदि इष्ट मित्रों ने बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि मेहुल के छोटे भाई राहुल दिल्ली में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे है उनका सपना जर्मनी से डॉक्टरेट में विशेष उपलब्धि हासिल कर देश की सेवा करने का है।
उत्तर प्रदेश: 35 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर करी आत्महत्या
गुजरात: 1360 टन वज़न वाला बुलेट ट्रेन गर्डर सिर्फ 3.5 घंटे में सफलतापूर्वक हुआ स्थापित
उत्तर प्रदेश: पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए चार बदमाश , दो घायल, चोरी का सामान बरामद
उत्तर प्रदेश: डीएम अविनाश सिंह का औचक निरीक्षण, सरकारी कार्यालय में लापरवाही पर फटकार
उत्तर प्रदेश: लखनऊ जाने वाली छह गुमशुदा लड़कियां बस्ती से सुरक्षित की गई बरामद
