Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुनकरों के उत्थान और डिजिटल मार्केटिंग पर दिया जोर 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 09/04/2026 05:19:43 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 09/04/2026 05:19:43 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: लखनऊ योगी आदित्यनाथ ने आज हथकरघा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रदेश के बुनकरों के उत्थान को लेकर अहम निर्देश जारी किए।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: लखनऊ योगी आदित्यनाथ ने आज हथकरघा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रदेश के बुनकरों के उत्थान को लेकर अहम निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बुनकरों की आय बढ़ाना, उनका सम्मान सुनिश्चित करना और उनकी आजीविका को स्थिर बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लगभग 2 लाख बुनकर राज्य की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त कड़ी भी। ऐसे में उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना और उन्हें आधुनिक संसाधनों से जोड़ना बेहद जरूरी है।

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बुनकरों को तकनीक, डिजाइन, पैकेजिंग और बाजार तक पहुंच एकीकृत ढांचे में उपलब्ध कराई जाए। साथ ही उन्होंने बुनकरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म और ई-कॉमर्स से जोड़ने पर विशेष जोर दिया, ताकि उनके उत्पाद देश-विदेश के बाजारों तक पहुंच सकें। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सौर ऊर्जा से संचालित पावरलूम को बढ़ावा देने की बात कही, जिससे उत्पादन लागत कम होगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा।