Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: घायल बछड़े को मिला नया जीवन, गौ सेवा समिति की मानवता की दी मिसाल 

 

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Shyam Singh Rana , मध्य प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 15/05/2026 03:23:59 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Shyam Singh Rana ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 15/05/2026 03:23:59 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: दतिया जिले के ग्राम पंचायत अतरेटा में सर्व देवमयी श्री गौ सेवा समिति भगुवा रामपुरा टीम द्वारा निरंतर गौ सेवा का कार्य किया जा रहा है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: दतिया जिले के ग्राम पंचायत अतरेटा में सर्व देवमयी श्री गौ सेवा समिति भगुवा रामपुरा टीम द्वारा निरंतर गौ सेवा का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज गांव में एक गाय के बछड़े के पैर में गंभीर रूप से कीड़े पड़ जाने की सूचना समिति के सदस्यों को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही समिति के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल बछड़े का उपचार कराया गया। समिति के कार्यकर्ताओं ने बड़ी सावधानी और सेवा भावना के साथ बछड़े के पैर की सफाई कर दवाई लगाई तथा उचित उपचार किया, जिससे बछड़े को राहत मिली। इस मानवीय कार्य को देखकर ग्रामीणों ने समिति की सराहना की और गौ सेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस सेवा कार्य में गौ सेवक शिवराज राजपूत,  सौरभ सोलंकी, पुनीत राजपूत, शिवम विश्वकर्मा एवं डॉ. राजू प्रजापति एडी धाकड़ सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सर्व देवमयी श्री गौ सेवा समिति भगुवा रामपुरा के सदस्यों ने कहा कि समिति लगातार गौवंश की सेवा एवं संरक्षण के लिए कार्य कर रही है और आगे भी इसी प्रकार जरूरतमंद एवं घायल गौवंश की सेवा करती रहेगी।