Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जमीन विवाद का समाधान नहीं, फिर खाली लौटी प्रशासनिक टीम
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 15/05/2026 11:54:44 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 15/05/2026 11:54:44 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर की जखनियां तहसील के जगदीशपुर घूरविन गांव में पांच साल पुराना एक भूमि विवाद सुलझ नहीं पाया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर की जखनियां तहसील के जगदीशपुर घूरविन गांव में पांच साल पुराना एक भूमि विवाद सुलझ नहीं पाया है। 14/5/2026 दिन गुरुवार को एसडीएम अतुल कुमार की मौजूदगी में गाटा संख्या 28, 42, 86 और 96 की लगभग 4 से 5 बीघा जमीन की पैमाइश का प्रयास किया गया, लेकिन यह भी बेनतीजा रहा। दोपहर से शाम 5 बजे तक चली इस प्रक्रिया के दौरान एसडीएम अतुल कुमार के साथ राजस्व निरीक्षक लाल बहादुर राम और लेखपाल बृज किशोर, प्रभात राय, ललित राय सहित चार से पांच लेखपाल। चार-पांच हलके के मौजूद रहे। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात था।

यह मामला प्रभुनाथ, संकट, रामकेश और उमाशंकर विश्वकर्मा की पैतृक जमीन से जुड़ा है, जिसका रकबा 8 से 10 बिस्सा है। आरोप है कि इस जमीन पर। यादव समुदाय के केशव, परमानंद, रामलाल, धनु यादव, चंद्रिका, सरवन, सूरज, अंकित, अखिलेश, रामजी विश्वकर्मा और लालजी विश्वकर्मा सहित 15 से 20 लोगों ने कब्जा कर रखा है। इससे पहले 14 दिसंबर 2024 को भी चकबंदी राजस्व और पुलिस की मौजूदगी में पैमाइश कर कब्जा दिलाया गया था, लेकिन कथित भू-माफियाओं ने खूंटे उखाड़ दिए थे, जिसके बाद मुकदमा भी दर्ज किया गया। Bns की धारा 191 दो 326 E बहुत बार पैमाइश के बावजूद राजस्व विभाग सीमांकन करने में असमर्थ रहा है। रामकेश और अन्य द्वारा दायर धारा 30 का मामला भी खारिज हो चुका है। और पूरे तहसील से आश्वासन दिया गया ताकि हम दोबारा पक्की पैमाइश पर कब्जा दिला देंगे आपको ज्योति धारा 30 Adm दिनेश कुमार जी के यहां से खारिज हुआ था।  पैमाइश के समय 4 से 5 पत्रकार भी उपस्थित रहे जो पूरी वीडियो ग्राफी बनाई गई है। पीड़ितों का कहना है कि तहसील से पक्की पैमाइश के बाद कब्जा दिलाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक उन्हें कब्जा नहीं मिला है और वे न्याय के लिए भटक रहे हैं। एसडीएम ने आश्वासन दिया है कि अगले 5 से 6 दिनों में इस मामले का समाधान कर दिया जाएगा।