-
☰
No image found.
पश्चिम बंगाल: Senco Gold & Diamonds शोरूम में दिनदहाड़े लूट, हथियार के बल पर बदमाश फरार
- Photo by : social media
संक्षेप
पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद जिले के सामशेरगंज के रतनपुर स्थित सेन्को गोल्ड शाखा में गुरुवार दोपहर के समय लूट की घटना घटी।
विस्तार
पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद जिले के सामशेरगंज के रतनपुर स्थित सेन्को गोल्ड शाखा में गुरुवार दोपहर के समय लूट की घटना घटी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक महिला और कुछ बदमाश दोपहर करीब २ बजे ग्राहक बनकर दुकान में घुस गए। फिर अचानक बंदूक लहराते हुए, दुकान के कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड और ग्राहकों को धमकाना शुरू कर दिया। सुरक्षा गार्ड ने बताया कि, बंदूक उसके सिर पर तान दी गई और सभी को एक जगह खड़ा कर दिया गया। कुछ ही समय में बदमाशों ने दुकान के काउंटर और डिस्प्ले केस से भारी मात्रा में सोने के गहने लूट लिए और फरार हो गए। सूचना मिलते ही सामशेरगंज पुलिस स्टेशन से भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची। दुकान के सीसीटीवी फुटेज की जांच कि गई। जिसमें कुछ लुटेरों की तस्वीर भी सामने आई है। सामशेरगंज पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों ने आसपास के इलाके की गहन तलाशी शुरू कर दी है। अभी तक पुख्ता तरीके से यह पता नहीं चल पाया है, कि कितना सोना लूटा गया है।
उत्तर प्रदेश: होटल ताज में नाबालिग संग युवक पकड़ा गया, हंगामे के बाद पुलिस हिरासत में
उत्तर प्रदेश: जमीन विवाद का समाधान नहीं, फिर खाली लौटी प्रशासनिक टीम
उत्तर प्रदेश: वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
मध्य प्रदेश: रतनगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस व दुष्कर्म मामलों के दो फरार आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 295 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह
बिहार: रवि प्रकाश ने नवादा में किसान पंजीकरण शिविर व मॉडल स्कूल का किया निरीक्षण
