Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: आंधी-तूफान से हुई भरी जनहानि, डीएम पवन गंगवार ने किया दौरा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 14/05/2026 06:24:37 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 14/05/2026 06:24:37 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर 14 मई 2026 जनपद में 13 मई की शाम आए भीषण आंधी-तूफान, बारिश और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि एवं व्यापक नुकसान के बाद जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार पूरी तरह सक्रिय नजर आए।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर 14 मई 2026 जनपद में 13 मई की शाम आए भीषण आंधी-तूफान, बारिश और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि एवं व्यापक नुकसान के बाद जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार पूरी तरह सक्रिय नजर आए। डीएम ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली की घटनाओं में कुल 18 लोगों की मौत हुई है। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद चिकित्सकों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी से वार्ता कर सभी शवों का तत्काल पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि सभी घायलों को समुचित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएम पवन कुमार गंगवार ने कलेक्ट्रेट से विंध्याचल तक क्षेत्रीय निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त हुए विद्युत पोल, टूटे तार और सड़कों पर गिरे पेड़ों को तत्काल हटाने तथा बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग, जल निगम, नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को युद्धस्तर पर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में बिजली बाधित होने से जलापूर्ति प्रभावित है, वहां तत्काल टैंकरों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत को क्षेत्रवार टीमों की संख्या बढ़ाकर तेजी से टूटे पोल एवं तारों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए, ताकि जल्द से जल्द बिजली और जलापूर्ति बहाल हो सके। साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सर्वे कर पीड़ित परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर राहत एवं मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।