Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार पर पुलिस का शिकंजा, स्पीड राडार गन से की ताबड़तोड़ कार्रवाई 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश Jitendra Chaubey   Published by: , उत्तर प्रदेश Jitendra Chaubey   Edited By: Namita Chauhan, Date: 15/05/2026 03:39:37 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश Jitendra Chaubey
  • Published by.: ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 15/05/2026 03:39:37 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 13.05.2026 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-730 स्थित ITM चौकी के पास ZFD कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 13.05.2026 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-730 स्थित ITM चौकी के पास ZFD कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात पुलिस एवं थाना कोतवाली की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम के प्रभारी व सदस्यगण द्वारा स्पीड राडार गन के माध्यम से तेज गति से चलने वाले वाहनों की गति मापी गई। जांच के दौरान निर्धारित सीमा से अधिक गति से वाहन चलाते पाए गए वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की गई।

इस दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करते हुए निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सीट बेल्ट एवं हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करने हेतु प्रेरित किया गया। महराजगंज पुलिस द्वारा जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।