-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: ठेला जब्ती पर हुआ बवाल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के हस्तक्षेप से मचा हड़कंप
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: उज्जैन के पथ विक्रेता महिलाओं के साथ कथित मारपीट और ठेले जब्त किए जाने के मामले में प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने संज्ञान लिया है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: उज्जैन के पथ विक्रेता महिलाओं के साथ कथित मारपीट और ठेले जब्त किए जाने के मामले में प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने संज्ञान लिया है। शुक्रवार को इंदौर में हाथ ठेला एवं फुटपाथ व्यापारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के निवास पर मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। प्रतिनिधिमंडल की शिकायत पर मंत्री विजयवर्गीय के कार्यालय से उज्जैन नगर निगम आयुक्त को पत्र जारी कर संजय चौहान के आवेदन पर नियमानुसार उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मुलाकात के दौरान संघ ने शहर में पथ विक्रेताओं के लिए स्थायी हॉकर जोन बनाने की भी प्रमुखता से मांग की है। निगम कर्मियों पर मारपीट और अवैध जब्ती के आरोप संघ द्वारा मंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में नगर निगम के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के अनुसार 6 फरवरी को जब पथ विक्रेता झोन क्रमांक 2 फायर ब्रिगेड पर अपना जब्त सामान छुड़ाने गए थे तब निगम कर्मी मोनू थनवार मनीष बाली और आनंद भेरवे सहित अन्य कर्मचारियों ने महिलाओं के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की और पुरुषों के साथ मारपीट की। आरोप है कि पथ विक्रेताओं के 11 ठेले अवैध रूप से जब्त किए गए हैं जबकि पथ विक्रेता अधिनियम 2014 के प्रावधानों के अनुसार प्रमाणित विक्रेताओं का सामान इस तरह जब्त नहीं किया जा सकता। कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल, झूठे केस का आरोप व्यापारी संघ का आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य सौंपने के बावजूद कोतवाली थाना पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है। ज्ञापन में बताया गया है कि पुलिस ने उल्टा संजय चौहान कालूराम चौहान और अर्जुन कहार के खिलाफ झूठा प्रकरण दर्ज कर लिया है। संघ का यह भी आरोप है कि थाना प्रभारी द्वारा आरोपियों को संरक्षण दिया जा रहा है और पीड़ित महिलाओं को थाने बुलाकर सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें बंद करने का दबाव बनाया जा रहा है। संघ ने वर्तमान थाना प्रभारी को हटाकर किसी अन्य वरिष्ठ अधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। शनिवार को निगमायुक्त को सौंपेंगे पत्र मंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में संजय चौहान, कालूराम चौहान, विजय जोशी, रामकुमार सोनी, अर्जुन कहार, विजय जैन, पवन जैन, बाबूलाल यादव, राहुल चौरसिया, रविंद्र कार्तिक, सुमित्रा सिंह चौहान, माया जाट, मंजू चौहान, प्रेम बाई कहार, राम कुंवर कहार, राधा बैरागी, विमल बैरागी, माधुरी बैरागी, शारदा बाई कहार, ममता चौहान, पूजा ठाकुर, पूजा बैरागी, लक्ष्मी चौहान, किरण मेहरा और मधु पांचाल शामिल थे। संघ के पदाधिकारी शनिवार को नगर निगम आयुक्त से मुलाकात कर मंत्री का पत्र सौंपेंगे और अपनी मांगों के निराकरण के लिए चर्चा करेंगे।
उत्तर प्रदेश: PMEGP लोन के नाम पर करोड़ों की ठगी का हुआ खुलासा, 6 शातिर आरोपी हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी में मचा सियासी भूचाल, अधिवक्ताओं ने दिया इस्तीफा
उत्तर प्रदेश: पुलिस की सख्त कार्रवाई, अवैध तमंचा-कारतूस संग युवक किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: बच्चे की कस्टडी को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं ने 6 साल के मासूम पर जताया दावा
दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, पूर्व नारकोटिक्स इंस्पेक्टर सुबाष यादव हुआ गिरफ्तार
