Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पुलिस की सख्त कार्रवाई, अवैध तमंचा-कारतूस संग युवक किया गिरफ्तार


 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Kaushal (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 15/05/2026 04:58:50 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Deepak Kaushal (UP) ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 15/05/2026 04:58:50 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: तरबगंज के पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा जनपद में अवैध हाथियारों की तस्करी और प्रयोग करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्षों को दिये गये थे।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: तरबगंज के पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा जनपद में अवैध हाथियारों की तस्करी और प्रयोग करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्षों को दिये गये थे। एस पी के आदेश के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण एवं  क्षेत्राधिकारी डॉक्टर उमेश्वर प्रभात सिँह के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक के नेतृत्व में थाना तरबगंज पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार को रगडगंज चौराहा से एक नफर अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 156/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना तरबगंज पंजीकृत अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया। अक्रूर उर्फ अद्दू पुत्र वैंकटेश्वर दत्त पाण्डेय निवासी ग्राम भानपुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा उम्र करीब 19 वर्ष की गिरफ्तारी की गई जिसके पास एक अदद तमंचा नजायज 315 बोर व 03 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाईकिल बरामद की गई है। गिरफ्तारकर्ता की टीम में उ0नि0 राकेश कुमार पाण्डेय व उ0नि0 अजय कुमार यादव व का0 महेश यादव व का0 वीरेन्द्र कुमार, का0 अंकुर सिंह शामिल रहे।