-
☰
No image found.
दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, पूर्व नारकोटिक्स इंस्पेक्टर सुबाष यादव हुआ गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई ने आज पूर्व इंस्पेक्टर सुबाष यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जो द्वारका स्थित नारकोटिक्स सेल के प्रमुख रह चुके हैं।
विस्तार
दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई ने आज पूर्व इंस्पेक्टर सुबाष यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जो द्वारका स्थित नारकोटिक्स सेल के प्रमुख रह चुके हैं। जांच एजेंसी ने खुलासा किया है कि पूछताछ के दौरान सुबाष यादव से जुड़े 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों और बड़े पैमाने पर अवैध धन लेन-देन के मजबूत सबूत मिले हैं। आरोपी अधिकारी पर भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप हैं। सीबीआई के अनुसार, नारकोटिक्स मामलों की जांच के दौरान उन्होंने रिश्वतखोरी और संपत्ति अर्जन में लिप्त होने के सबूत छिपाए थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कल 15 मई दिल्ली की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा, जहां रिमांड की मांग की जाएगी। यह मामला दिल्ली पुलिस के नारकोटिक्स विभाग में फैले भ्रष्टाचार की गहरी परतें उजागर करता है। आगे की जांच जारी है।
उत्तर प्रदेश: PMEGP लोन के नाम पर करोड़ों की ठगी का हुआ खुलासा, 6 शातिर आरोपी हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी में मचा सियासी भूचाल, अधिवक्ताओं ने दिया इस्तीफा
उत्तर प्रदेश: पुलिस की सख्त कार्रवाई, अवैध तमंचा-कारतूस संग युवक किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: बच्चे की कस्टडी को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं ने 6 साल के मासूम पर जताया दावा
मध्य प्रदेश: ठेला जब्ती पर हुआ बवाल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के हस्तक्षेप से मचा हड़कंप
