-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: भगवान श्रीकृष्ण पर कथित टिप्पणी से यादव समाज में आक्रोश, भांडेर में धीरेंद्र शास्त्री का पुतला दहन
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आहत यादव समाज के युवाओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए भांडेर में पटेल चौराहे पर बुधवार शाम को धीरेंद्र शास्त्री का पुतला दहन किया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आहत यादव समाज के युवाओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए भांडेर में पटेल चौराहे पर बुधवार शाम को धीरेंद्र शास्त्री का पुतला दहन किया। इस अवसर पर मीडिया से चर्चा में इस पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे आदित्य सिंह यादव ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ने जिस प्रकार भगवान राम और श्रीकृष्ण के बीच तुलना करते हुए आराध्य श्रीकृष्ण के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उससे समूचा यादव समाज आहत है, और उनकी टिप्पणी पर आक्रोश व्यक्त करते हुए उनका पुतला दहन किया गया है। हम मीडिया के माध्यम से उन तक संदेश पहुंचाना चाहते हैं कि यदि भविष्य में फिर इस प्रकार से किसी देवी देवता पर उनके द्वारा अभद्र टीका टिप्पणी की जाती है तो उसका विरोध करते हुए हम उनके विरुद्ध पुलिस में बकायदा प्रकरण पंजीबद्ध कराएंगे। इस पुतला दहन के दौरान आदित्य के अलावा शिवम यादव, मानवेंद्र जीतू यादव, दीपक यादव, रॉबिन यादव, प्रिंस यादव, सोनू यादव, आकाश यादव, रितुराज यादव, शिवम, ओम ढरिया, प्रेम अमर, आदि अन्य युवा मौजूद रहे और धीरेंद्र शास्त्री के विरुद्ध नारेबाजी भी की। बता दें कि शिवपुरी में एक कथा के दौरान भगवान राम और श्रीकृष्ण के मध्य तुलना करते हुए श्रीकृष्ण को त्रिभंग मुद्रा वाला अर्थात तीन जगह से टेढ़ा बताया था। उन्होंने यह भी टिप्पणी की थी कि बंसी बजाना कोई मुश्किल काम नहीं है, लेकिन धनुष चलाना बड़ा काम है। इसके अलावा गाय चराने और पर्वत उठाने को लेकर भी कुछ टिप्पणियां की थीं। जिसके बाद देशभर में साधु संतों सहित आमजन धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में उतर आया।
उत्तर प्रदेश: अररिया में धार्मिक न्यास समिति ने मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दीपावली पर पटाखे छोड़ने के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक घायल
बिहार: नवादा में नए जिला शिक्षा पदाधिकारी का शिक्षक संघ ने किया स्वागत
उत्तराखंड: धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
