-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: रामपुरा खुर्द को नगर पंचायत बनाने के प्रस्ताव का समर्थन, 2 अक्टूबर को होगी ग्राम सभा
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: रामपुरा खुर्द ग्राम पंचायत रामपुरा खुर्द को नगर पंचायत में शामिल किए जाने के प्रस्ताव को लेकर पंचायत स्तर पर बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
मध्य प्रदेश: रामपुरा खुर्द ग्राम पंचायत रामपुरा खुर्द को नगर पंचायत में शामिल किए जाने के प्रस्ताव को लेकर पंचायत स्तर पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौजूद लोगों ने ग्राम पंचायत को नगर पंचायत में बदलने के प्रस्ताव का समर्थन किया। बैठक ग्राम पंचायत रामपुरा खुर्द के सरपंच प्रतिनिधि उत्तम सिंह राजपूत के नेतृत्व में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। ग्राम सभा में ग्राम के मतदाताओं की मौजूदगी में नगर पंचायत बनाने के प्रस्ताव को रखा जाएगा। प्रस्ताव पारित होने के बाद इसे विधिवत जिला प्रशासन और राज्य प्रशासन के स्तर पर भेजने की प्रक्रिया की जाएगी। इस दौरान ग्राम पंचायत भगुआपुरा के सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद सिंह राजपूत से भी दोनों ग्राम पंचायतों को मिलाकर नगर पंचायत बनाने के प्रस्ताव का समर्थन करने का आग्रह किया गया। बैठक में मौजूद लोगों का कहना है कि नगर पंचायत बनने से क्षेत्र में बच्चों, किसानों, व्यापारियों और अन्य ग्रामीणों के लिए बेहतर सुविधाओं और विकास के अवसरों की उम्मीद है। गौ सेवा समिति के जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह राजपूत ने कहा कि दोनों ग्राम पंचायतों को मिलाकर नगर पंचायत बनने से एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, पीएम श्री स्कूल, नल-जल व्यवस्था और सड़कों जैसी सुविधाओं के विकास को गति मिल सकती है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। बैठक में उत्तम राजपूत, रामचंद्र शिवहरे, बिरजू जाटव, निलेश राजपूत, पुनीत पटेल, अभय पटेल, सौरभ सोलंकी, शिवम विश्वकर्मा, संजीव राजपूत, अरुण राठौर समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश का अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह की रोक
गुजरात: ट्राइबल ट्रेड फेयर 2026 में दिखेगी आदिवासी कला और संस्कृति, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का मंच
मध्य प्रदेश: रील से प्यार, शादी के बाद विवाद और फिर हत्या, 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी यश को दबोचा
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश में बाइक सवार पर गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई मौत
उतर प्रदेश: तेज हवा-बारिश का दिखा असर, दुधारा में ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे सवार
राजस्थान: कोटा में किशोर सागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का हुआ भव्य विसर्जन
