-
☰
No image found.
राजस्थान: राजस्थानी सिनेमा अवार्ड्स 2026 में सी.पी. पारीक को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, सितारों से सजी शाम
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: राजस्थानी सिनेमा और कला जगत की उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित 7वें राजस्थानी सिनेमा अवार्ड्स 2026 का आयोजन चौमूं स्थित द विंटेज विलेज रिसॉर्ट में किया गया।
विस्तार
राजस्थान: राजस्थानी सिनेमा और कला जगत की उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित 7वें राजस्थानी सिनेमा अवार्ड्स 2026 का आयोजन चौमूं स्थित द विंटेज विलेज रिसॉर्ट में किया गया। द राजस्थानी सिने एसोसिएशन, जयपुर की ओर से आयोजित इस समारोह में फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों, निर्माताओं और तकनीकी विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। समारोह का प्रमुख आकर्षण वरिष्ठ फिल्मकर्मी सी. पी. पारीक को दिया गया ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ रहा। राजस्थानी फिल्मों में उनके लंबे योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। संस्था के संस्थापक पीएम दूडी, बॉलीवुड अभिनेता शहबाज खान, सच बेधड़क के चीफ कंटेंट ऑफिसर शांतनु वाष्णेय, कलाकार राज जांगिड़, क्षितिज कुमार, वरिष्ठ रंगकर्मी एवं निर्माता राजेंद्र गुप्ता और निर्माता मीनाक्षी शर्मा ने मंच पर उन्हें सम्मानित किया। सम्मान ग्रहण करने के बाद सी. पी. पारीक ने आयोजकों और उपस्थित कलाकारों का आभार जताया। उन्होंने राजस्थानी सिनेमा के विकास को लेकर राजस्थान सरकार से फिल्म निर्माण और स्थानीय सिनेमा को प्रोत्साहन देने के लिए प्रभावी योजनाएं तैयार करने की अपील भी की। उन्होंने अपनी बात शायरी और राजस्थानी पंक्तियों के माध्यम से रखी तथा राजस्थान की कला और संस्कृति के प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. हनुमान बराला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि बॉलीवुड अभिनेता शहबाज खान सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर शामिल हुए। सच बेधड़क मीडिया ग्रुप के सीएमडी पवन अरोड़ा के प्रतिनिधि के रूप में चीफ कंटेंट ऑफिसर शांतनु वाष्णेय ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। आईफा की थीम पर आयोजित समारोह में राजस्थानी फिल्म उद्योग से जुड़े करीब 400 से अधिक कलाकारों, निर्माताओं और तकनीशियनों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन श्रवण सागर, गौरव खंडेलवाल और निशा चौधरी ने किया। पुरस्कारों के लिए गठित जूरी में राजेंद्र गुप्त, धनराज दाधीच और सर्वेश्रवण शामिल रहे। इन 18 श्रेणियों में प्रदान किए गए पुरस्कार बेस्ट फिल्म का पुरस्कार ‘थांको ब्याव होगो के’ को मिला। इसी फिल्म के लिए क्षितिज कुमार को बेस्ट एक्टर और बेस्ट राइटर का सम्मान दिया गया। बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार ‘बैरण’ के लिए रिया सैनी को मिला। ‘बैरण’ के निर्देशक जी. नटराज को बेस्ट डायरेक्टर, जबकि गोकुल एडिट को बेस्ट एडिटर का पुरस्कार मिला। नगेंद्र सिंह शेखावत को बेस्ट नेगेटिव, हितेन टांक को बेस्ट सपोर्टिंग और काका कजोड़ को बेस्ट कॉमिक श्रेणी में सम्मानित किया गया। सिंगिंग कैटेगरी में क्षितिज कुमार को बेस्ट मेल सिंगर और विजेता पंडित को बेस्ट फीमेल सिंगर का पुरस्कार मिला। राज सेन को बेस्ट म्यूजिक, डीजे आरके को बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर और विकास सक्सेना को बेस्ट सिनेमैटोग्राफी के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा जी. नटराज को बेस्ट कोरियोग्राफर, रफीक राजस्थानी को बेस्ट लिरिक्स राइटर, देव सिंह को बेस्ट एक्शन और ममता अग्रवाल को बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट का पुरस्कार प्रदान किया गया।
उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश का अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह की रोक
गुजरात: ट्राइबल ट्रेड फेयर 2026 में दिखेगी आदिवासी कला और संस्कृति, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का मंच
मध्य प्रदेश: रील से प्यार, शादी के बाद विवाद और फिर हत्या, 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी यश को दबोचा
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश में बाइक सवार पर गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई मौत
उतर प्रदेश: तेज हवा-बारिश का दिखा असर, दुधारा में ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे सवार
राजस्थान: कोटा में किशोर सागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का हुआ भव्य विसर्जन
