-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश का कहर, ब्लॉक रोड पर गिरा विशाल पेड़, DM-SP ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बस्ती जिले में शुक्रवार रात से जारी तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के बीच बस्ती शहर के ब्लॉक रोड पर रात करीब 11 बजे एक विशाल पेड़ भरभराकर सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बस्ती जिले में शुक्रवार रात से जारी तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के बीच बस्ती शहर के ब्लॉक रोड पर रात करीब 11 बजे एक विशाल पेड़ भरभराकर सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। हालांकि घटना रात के समय होने के कारण सड़क पर यातायात कम था, जिससे किसी तरह के जनहानि की सूचना नहीं है। पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। शनिवार सुबह जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह बारिश के बीच स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद टीमों से पेड़ हटाने और यातायात सुचारु कराने के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बस्ती अंगद गुप्ता समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर मार्ग को साफ कराने और बारिश के कारण उत्पन्न किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटने के निर्देश दिए। JCB और आरा मशीन से हटाया गया पेड़ नगर पालिका की टीम ने JCB और आरा मशीन की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ को काटकर हटाने का कार्य शुरू किया। पेड़ हटाए जाने के बाद मार्ग पर यातायात व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य हो गई। मौके पर प्रशासन और नगर पालिका की टीमों की मौजूदगी से राहत एवं बचाव कार्य में तेजी रही। बारिश के बीच DM-SP ने किया निरीक्षण घटनास्थल पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का बारिश के बीच पैदल पहुंचकर निरीक्षण करना भी चर्चा में रहा। दोनों अधिकारियों ने मौके की स्थिति को करीब से देखा और संबंधित अधिकारियों से राहत कार्य की प्रगति की जानकारी ली। इससे प्रशासनिक स्तर पर आपदा प्रबंधन को लेकर सक्रियता स्पष्ट नजर आई। जिले में बारिश और संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी बढ़ा दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने के साथ ही संबंधित विभागों की टीमों को सतर्क किया गया है। विद्युत विभाग की QRT टीम, नाव-नाविक तथा गोताखोरों को भी आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई के लिए तैयार रखा गया है। मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने भी बारिश और संभावित जलभराव की स्थिति को देखते हुए नदी घाटों तथा संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से लोगों से मौसम को देखते हुए अनावश्यक रूप से जलभराव और नदी-नालों वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की गई है। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार जिले में किसी बड़े जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन की टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं और मौसम की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश का अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह की रोक
गुजरात: ट्राइबल ट्रेड फेयर 2026 में दिखेगी आदिवासी कला और संस्कृति, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का मंच
मध्य प्रदेश: रील से प्यार, शादी के बाद विवाद और फिर हत्या, 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी यश को दबोचा
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश में बाइक सवार पर गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई मौत
उतर प्रदेश: तेज हवा-बारिश का दिखा असर, दुधारा में ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे सवार
राजस्थान: कोटा में किशोर सागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का हुआ भव्य विसर्जन
