Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: चौमासी चौदस पर मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Mujaffar Khan Shaikh , मध्य प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 30/07/2026 01:03:40 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Mujaffar Khan Shaikh ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 30/07/2026 01:03:40 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: राणापुर चौमासी चौदस के पावन अवसर पर श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय एवं अखिल भारतीय श्री राजेंद्र नवयुग परिषद के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न धार्मिक एवं तप-आराधना कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: राणापुर चौमासी चौदस के पावन अवसर पर श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय एवं अखिल भारतीय श्री राजेंद्र नवयुग परिषद के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न धार्मिक एवं तप-आराधना कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर धर्म आराधना का लाभ लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सामूहिक आंबिल तप एवं सामूहिक सामायिक आराधना के साथ हुई। इसमें कई आराधकों ने शामिल होकर तप-साधना की। समाजजनों ने सभी तपस्वियों और आराधकों की सुख-साता की मंगल कामना करते हुए अनुमोदना की।

संध्याकाल में जैन परंपरा के अनुसार महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए अलग-अलग सामूहिक प्रतिक्रमण का आयोजन किया गया। प्रतिक्रमण के समापन के बाद श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे से जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए मन, वचन और काया से क्षमा याचना करते हुए "मिच्छामि दुक्कडं" कहा। इस धार्मिक आयोजन में परिषद अध्यक्ष प्रवीण नाहर सहित श्री संघ के वरिष्ठ सदस्य दिनेश चंद्र नाहर, विमल कटारिया, नरेंद्र नाहर, जयप्रकाश सालेचा, पुर्वेश सालेचा, मनोरमा नाहर, रक्षा नाहर एवं बड़ी संख्या में समाजजन और महिला मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related News

उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, एएसपी ने पूरे मार्ग का निरीक्षण कर दिए सुरक्षा के निर्देश

उत्तर प्रदेश: संत रविदास नगर नाम बहाल होने पर भाजपा नेता ने सीएम योगी का जताया आभार

उत्तर प्रदेश: ₹692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं की दी सौगात, सीएम योगी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

उत्तर प्रदेश: देश का अनोखा सूर्य मंदिर, छठ पर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का बना केंद्र 

Abhijit Deepke's Allegations: भाजपा ने अभिजीत दीपके के आरोपों को किया खारिज, कहा सबूत हैं तो सार्वजनिक करें

उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्य सचिव और डीजीपी की हुई समीक्षा बैठक, जीरो इंसिडेंट-जीरो एक्सीडेंट लक्ष्य पर दिया जोर


Featured News