-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: 692 करोड़ की विकास परियोजनाओं के बीच राज्य विश्वविद्यालय की मांग ने पकड़ा जोर, युवाओं में निराशा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाजीपुर दौरे के दौरान 692 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के बीच जिले में लंबे समय से चली आ रही राज्य विश्वविद्यालय की मांग एक बार फिर चर्चा में आ गई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाजीपुर दौरे के दौरान 692 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के बीच जिले में लंबे समय से चली आ रही राज्य विश्वविद्यालय की मांग एक बार फिर चर्चा में आ गई है। छात्र और युवा समुदाय ने विकास परियोजनाओं का स्वागत करते हुए गाजीपुर में राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री के भाषण में अमर शहीदों, संतों, महाराज सुहेलदेव, पवहारी बाबा, परशुराम आश्रम, मेडिकल कॉलेज और आजमगढ़ यूनिवर्सिटी का उल्लेख सराहनीय है। हालांकि, करीब 12 वर्षों से चली आ रही 'गाजीपुर राज्य विश्वविद्यालय' की मांग पर कोई घोषणा नहीं होने से जिले के युवाओं में निराशा है। दीपक उपाध्याय के मुताबिक, 692 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं जिले में ढांचागत विकास को गति देंगी, लेकिन सुलभ उच्च शिक्षा के बिना किसी भी क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। उनका कहना है कि गाजीपुर में 360 से अधिक महाविद्यालय होने के बावजूद जिले में अपना विश्वविद्यालय नहीं है। इसके कारण बड़ी संख्या में छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे जिलों का रुख करना पड़ता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के सामने गाजीपुर के लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ी इस महत्वपूर्ण मांग को मजबूती से रखने का अवसर था, लेकिन इस मुद्दे पर अपेक्षित पहल नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की चुप्पी जिले के युवाओं को खटक रही है। दीपक उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि युवाओं का उद्देश्य विरोध करना नहीं, बल्कि गाजीपुर के शैक्षणिक भविष्य से जुड़ी इस मांग को शासन तक मजबूती से पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि अब जिले के प्रत्येक महाविद्यालय में जाकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गाजीपुर का युवा इस मांग को अनुशासित जन-आंदोलन का रूप देगा और राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना होने तक संघर्ष जारी रखेगा।
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, एएसपी ने पूरे मार्ग का निरीक्षण कर दिए सुरक्षा के निर्देश
उत्तर प्रदेश: संत रविदास नगर नाम बहाल होने पर भाजपा नेता ने सीएम योगी का जताया आभार
उत्तर प्रदेश: ₹692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं की दी सौगात, सीएम योगी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास
उत्तर प्रदेश: देश का अनोखा सूर्य मंदिर, छठ पर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का बना केंद्र
