-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: सोयाबीन की फसल में जड़ सड़न रोग का प्रकोप, खेतों में फसल सूखने से किसान चिंतित
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: चिचोली () क्षेत्र में सोयाबीन की फसल जड़ सड़न रोग के कारण अचानक पीली पड़कर खराब हो गई है फसल खराब हो जाने के कारण क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ गई। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि सोयाबीन का बीज दस से बारह हजार प्रति क्विंटल की दर से खरीदकर बुवाई की थी
विस्तार
मध्य प्रदेश: चिचोली () क्षेत्र में सोयाबीन की फसल जड़ सड़न रोग के कारण अचानक पीली पड़कर खराब हो गई है फसल खराब हो जाने के कारण क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ गई। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि सोयाबीन का बीज दस से बारह हजार प्रति क्विंटल की दर से खरीदकर बुवाई की थी लेकिन सोयाबीन में फलियां एवं दाने बनने की अवस्था में जड़ सड़न रोग के कारण अचानक पौधा पिला पड़कर सूखने लगा है जिससे पूरा खेत की फसल पीली पड़कर सूखने लगी है। किसानों का कहना है कि इस वर्ष सोयाबीन बीज के दाम अधिक होने के कारण लगभग चालीस से पचास हजार रुपए प्रति एकड़ का खर्च आया है इस प्रकार अचानक क्षेत्र के पूरे खेत का सोयाबीन सुख रहा है, क्षेत्र के किसानों ने जल्द से जल्द सोयाबीन की क्षतिग्रस्त फसल का सर्वे करने की मांग की है।
