Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दहेज मृत्यु मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, बेलहरकला पुलिस ने न्यायालय भेजा

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 11/09/2026 04:48:35 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 11/09/2026 04:48:35 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: दहेज मृत्यु के मामले में वांछित आरोपी को बेलहरकला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को सरहरा पुलिया के पास से गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के लिए रवाना कर दिया। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: दहेज मृत्यु के मामले में वांछित आरोपी को बेलहरकला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को सरहरा पुलिया के पास से गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के लिए रवाना कर दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान किशन पुत्र स्व. श्यामू भारती निवासी कुशहरा, थाना बेलहरकला, जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना बेलहरकला में मुकदमा अपराध संख्या 264/2026 दर्ज है। मामले में बीएनएस की धारा 80(2), 85 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के मुताबिक वादिनी ने सात सितंबर 2026 को थाना बेलहरकला में लिखित सूचना देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री को ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज की मांग को लेकर काफी समय से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। तहरीर में लगातार मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया था। पुलिस के अनुसार वादिनी ने 28 अगस्त 2026 को दहेज की मांग को लेकर उनकी पुत्री के साथ मारपीट कर उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इसके आधार पर थाना बेलहरकला में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 सितंबर को आरोपी किशन को सरहरा पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष हरिकेश भारती के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विजय शंकर पांडेय, कांस्टेबल मिथिलेश कुमार वर्मा और कांस्टेबल सतीश कुमार त्रिपाठी शामिल रहे।


Featured News