-
☰
No image found.
Molestation Case: 7 साल की बच्ची से की दरिंदगी, आरोपी चौकीदार को किया गिरफ्तार, गुस्साए लोगों ने थाने का किया घेराव
- Photo by : NCR SAMACHAR
संक्षेप
महाराष्ट्र: मुंबई के पायधुनी इलाके से एक बेहद ही गंभीर और शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां 7 साल की मासूम बच्ची को दरिंदगी का शिकार बनाया गया।
विस्तार
महाराष्ट्र: मुंबई के पायधुनी इलाके से एक बेहद ही गंभीर और शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां 7 साल की मासूम बच्ची को दरिंदगी का शिकार बनाया गया। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में गुस्से का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस स्टेशन पहुंचकर विरोध जताया और उसे सख्त से सख्त सजा देने की मांग की। गोदाम में काम करने वाले चौकीदार पर लगा गंभीर आरोप जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची अपने घर से बाहर वॉशरूम जाने के लिए निकली थी। रास्ते में एक गोदाम पड़ता था, जहां आरोपी चौकीदार के तौर पर काम करता था। आरोप है की आरोपी ने बच्ची को अकेला देखकर उसे गोदाम के अंदर ले गया। इसके बाद वहां उसने बच्ची का बलात्कार किया। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बताया जा रहा है की जब बच्ची जब बच्ची काफी समय तक वापस घर नहीं पहुंची तो उसकी मां परेशान हो गई और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान कुछ स्थानीय महिलाओं को गोदाम के पास कुछ संदिग्ध गतिविधि नजर आई, जिसके बाद महिलाओं ने जब अंदर जाकर देखा तो बच्ची वहां मिली फिर उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। घटना के बाद पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम बच्ची की हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक बच्ची का इलाज जारी हैं और उसकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार देखा जा रहा है। घटना के बाद लोगों में आरोपी के खिलाफ दिखी नाराजगी बताया जा रहा हैं की घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों में आरोपी के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिली। गुस्साई भीड़ ने आरोपी चौकीदार को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर आरोपी को उनके हवाले कर दिया गया। लोगों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। डीसीपी जोन-2 विजयकांत सागर ने बताया की पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहितासे संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
