-
☰
No image found.
पंजाब: पंजाब विधानसभा चुनाव: LJP (रामविलास) का बड़ा ऐलान, 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी
- Photo by : social media
संक्षेप
पंजाब: आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने मोहाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पार्टी की चुनावी तैयारियों और एजेंडे को स्पष्ट किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने आगामी चुनाव को लेकर अपनी रणनीति की जानकारी दी और कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटने के लिए प्रेरित किया।
विस्तार
पंजाब: आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने मोहाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पार्टी की चुनावी तैयारियों और एजेंडे को स्पष्ट किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने आगामी चुनाव को लेकर अपनी रणनीति की जानकारी दी और कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटने के लिए प्रेरित किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी की ओर से कहा गया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने के साथ ही चुनावी एजेंडे को लेकर चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी संगठन को और मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाने पर जोर देगी। इस अवसर पर सामाजिक सरोकार से जुड़ी पहल के तहत रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने रक्तदान कर सहयोग किया। आयोजन के माध्यम से पार्टी की ओर से सामाजिक सेवा का संदेश भी दिया गया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस और रक्तदान शिविर में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की ओर से घोषित 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की रणनीति अब संगठनात्मक तैयारियों के साथ आगे बढ़ाने की बात कही गई।
उत्तर प्रदेश: साइबर फ्रॉड पीड़ितों को दुधारा पुलिस की राहत, दो मामलों में ₹10,857 की रकम कराई वापस
