Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: डीएम अनुज मलिक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना; सब्जी और धान की नई तकनीक का लेंगे प्रशिक्षण.

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश   Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश   Edited By: Kunal Tewatia, Date: 08/10/2026 01:29:19 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 08/10/2026 01:29:19 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  खेती में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने और किसानों को नई कृषि पद्धतियों की जानकारी देने के लिए जिले के 60 किसानों का दल बुधवार को वाराणसी रवाना हुआ। जिलाधिकारी अनुज मलिक ने कलेक्ट्रेट परिसर से

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  खेती में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने और किसानों को नई कृषि पद्धतियों की जानकारी देने के लिए जिले के 60 किसानों का दल बुधवार को वाराणसी रवाना हुआ। जिलाधिकारी अनुज मलिक ने कलेक्ट्रेट परिसर से किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। किसानों का यह दल नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन एंड टेक्नोलॉजी के तहत सबमिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के अंतर्गत आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम सात से 11 अक्तूबर तक वाराणसी में आयोजित किया जा रहा है। दो प्रमुख संस्थानों में मिलेगा प्रशिक्षण  प्रशिक्षण के दौरान किसानों को भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान और अंतरराष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान, वाराणसी में कृषि की नवीन तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। किसानों को विशेष रूप से सब्जी और धान की खेती से जुड़ी आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने की पद्धति और बेहतर कृषि प्रबंधन के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।

 खेती में तकनीक अपनाने पर जोर  किसानों के दल को रवाना करते हुए जिलाधिकारी अनुज मलिक ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान किसान विशेषज्ञों से अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करें और आधुनिक तकनीकों को अपनी खेती में अपनाएं। उन्होंने किसानों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रशासन का उद्देश्य प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों को नई तकनीकों से जोड़कर कृषि क्षेत्र में बेहतर परिणाम हासिल करना है। प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी का उपयोग किसान अपने खेतों में कर सकेंगे।

Related News

उत्तर प्रदेश: बरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सितंबर में 411 गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए

उत्तर प्रदेश: 25 केवी ट्रांसफार्मर से बिजली खींचने को लेकर विवाद, धूरेहरा गांव में महीनों से आमने-सामने दो पक्ष

उत्तर प्रदेश: गोंडा में चीनी मिलों के पेराई सत्र की तैयारियों की समीक्षा, डीएम ने समय पर गन्ना भुगतान के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: नवरात्रि-दुर्गा पूजा को लेकर डीएम-एसपी ने की सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: साइबर फ्रॉड पीड़ितों को दुधारा पुलिस की राहत, दो मामलों में ₹10,857 की रकम कराई वापस

उत्त्तर प्रदेश: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सेमरियावां में कांग्रेस का पैदल मार्च, राहुल गांधी के समर्थन में गरजे कार्यकर्ता


Featured News