-
☰
No image found.
राजस्थान: प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया में 13 पत्रकार-संपादकों की नियुक्ति, प्रज्ञानंद चौधरी और प्रसन्ना मोहंती दूसरी बार बने सदस्य
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) में सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 13 नए सदस्यों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (NUJI)के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रज्ञानंद चौध
विस्तार
राजस्थान: प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) में सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 13 नए सदस्यों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (NUJI)के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रज्ञानंद चौधरी (कोलकाता)एवं पूर्व राष्ट्रीय महासचिव प्रसन्ना मोहंती (उड़ीसा) समेत 13 संपादक और पत्रकारों को सदस्य बनाया गया है। चौधरी और मोहंती दूसरी बार पीसीआई के सदस्य बने हैं। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश थपलियाल,राष्ट्रीय महासचिव राकेश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष रामचंद्र कन्नोजिया, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी एवं पूर्व राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप तिवारी ने पीसीआई में प्रज्ञा नंद चौधरी, प्रसन्ना मोहंती की नियुक्ति को एनयूजेआई यूनियन के लिए गर्व की बात बताते हुए कहा कि पीसीआई में एडिटर और रिपोर्टर की नियुक्ति से पत्रकारों के हितों और मांगों का उचित समाधान हो सकेगा।
पीसीआई में संपादक श्रेणी में प्रदीप कुमार जैन छत्तीसगढ़, सैयद रजा हुसैन रिजवी उत्तरप्रदेश, अंकुर दत्ता मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश।
सुश्री अपर्णा शुक्ला कानपुर, राज परमानन्द सिंह दिल्ली, विनोद बाविसी कानपुर एवं पत्रकार श्रेणी में विनोद कोहली चंडीगढ़, गीतार्थ पाठक गुवाहाटी, प्रज्ञानन्द चौधरी कोलकाता, सिंधु प्रामाणिक कोलकाता, सी. के. नायक नई दिल्ली, प्रणव कुमार मोहंती भुवनेश्वर, बिजय काबिकन्नाथम इम्फाल मणिपुर का चयन हुआ है। 14वीं प्रेस काउंसिल का कार्यकाल अक्टूबर 2024 में खत्म होने के बाद से 15वीं काउंसिल पूरी तरह गठित नहीं हो पाई थी। PCI ने दिसंबर 2024 से जुलाई 2025 के बीच इन 13 नामों को भेजा था, लेकिन मंत्रालय की अधिसूचना लंबित थी। इस वजह से PCI सिर्फ 14 सदस्यों के साथ काम कर रही थी और उसमें एक भी कार्यरत पत्रकार या संपादक नहीं था। अब
इस नई अधिसूचना के बाद PCI अध्यक्ष एवं 28 सदस्यों के साथ काम कर सकेगी।
उत्तर प्रदेश: साइबर फ्रॉड पीड़ितों को दुधारा पुलिस की राहत, दो मामलों में ₹10,857 की रकम कराई वापस
