-
☰
No image found.
राजस्थान: मानसरोवर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में आज आयोजित होगा अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: पर्वाधिराज दशलक्षण महापर्व के पावन अवसर पर श्री दिगंबर जैन मंदिर समिति, वरुण पथ मानसरोवर की ओर से आज 18 सितंबर 2026, शुक्रवार को रात्रि 7:30 बजे मंदिर परिसर में ऐतिहासिक
विस्तार
राजस्थान: पर्वाधिराज दशलक्षण महापर्व के पावन अवसर पर श्री दिगंबर जैन मंदिर समिति, वरुण पथ मानसरोवर की ओर से आज 18 सितंबर 2026, शुक्रवार को रात्रि 7:30 बजे मंदिर परिसर में ऐतिहासिक अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। गणिनी आर्यिका 105 श्री विभा श्री माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में आयोजित इस कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रसिद्ध कवि एवं कवयित्री अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। कार्यक्रम में वीरेंद्र जैन ‘विद्रोही’ (ललितपुर), कमल महेश्वरी ‘हार्द’ (किशनगढ़), संदीप जैन ‘शौर्य’ (नीमच), दिव्यांश जैन ‘हार्द’ (मंदसौर), नैना नसीब ‘शृंगार’ (कोटा) एवं विशाल जैन ‘गीताकार’ (जयपुर) अपनी काव्य प्रस्तुतियां देंगे। स्थान: श्री दिगंबर जैन मंदिर, वरुण पथ, मानसरोवर, जयपुर। आयोजक समिति ने समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस विशेष आयोजन का आनंद लेने का आग्रह किया है।
महाराष्ट्र: धामणगांव रेलवे स्व. नरेंद्रराव भोगे की स्मृति में लायंस क्लब ने बांटी शैक्षणिक सामग्री
उत्तर प्रदेश: बच्चों के आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) हेतु राज्यव्यापी अभियान शुरू
उत्तर प्रदेश: डीएम आलोक कुमार ने किया कस्तूरबा गांधी विद्यालय का औचक निरीक्षण, मिलीं कई खामियां
