-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बच्चों के आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) हेतु राज्यव्यापी अभियान शुरू
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: 05 वर्ष और 15 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर बच्चों के आधार में कराना होता है अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट अगर पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट 5 से 07 और दुसरा 15 से 17 वर्ष
विस्तार
उत्तर प्रदेश: 05 वर्ष और 15 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर बच्चों के आधार में कराना होता है अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट अगर पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट 5 से 07 और दुसरा 15 से 17 वर्ष के बीच नहीं कराया गया तो आधार निष्क्रिय हो सकता है एवं बच्चे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते है,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में यू डी आई डी के प्रतिनिधि श्री हेमंत मिश्रा के साथ खंड शिक्षा अधिकारियों की एक बैठक की गई ।बैठक में आधार संबंधित समस्त वर्तमान कठिनाइयों पर चर्चा की गई जिसके क्रम में यूडीआईआई के प्रतिनिधि श्री हेमंत मिश्रा जी ने बताया कि समस्त बच्चों का आधार एवं एमडीयू अनिवा अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट से स्कूल प्रवेश, प्रतियोगिता परीक्षा, छात्रवृत्ति और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) का आसानी से लाभ उठाया जा सकता है। प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ द्वारा राज्य सरकार के सहयोग से बच्चों के आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक् अपडेट हेतु राज्यव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत उन बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) पूरा करने पर बल दिया जा रहा है,जो 05 वर्ष और 15 वर्ष के हो चुके हैं लेकिन अभी तक अपने आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक् अपडेट नहीं15 कराया हैं। यह अपडेट आधार के अंतर्गत आवश्यक है। बच्चों के आधार में अनिवार्य अपडेट हेतु माता-पिता या अभिभावक किसी भी आधार सेवा केंद्र या निर्दिष्ट आधार केंद्र पर जाकर अपने बच्चे का अनिवार्य बायोमेट्रिक् अपडेट करवा सकते हैं। वर्त्तमान नियमों के अनुसार बच्चे के आधार में 05 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर पहला और 15 वर्ष की आयु प्राप्त होने पर दुसरा बायोमेट्रिक् अपडेट (फिंगरप्रिंट, आईरिस और फोटोग्राफ) अनिवार्य रूप से अपडेट किया जाना चाहिए। बच्चों के बायोमेट्रिक डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए MBU का समय पर पूरा होना जरूरी है। यदि अनिवार्य बायोमेट्रिक् अपडेट (MBU) समय पर पूरा नहीं किया जाता है, तो वर्त्तमान नियमों के अनुसार आधार संख्या को निष्क्रिय किया जा सकता है। यह अपडेट स्कूल में प्रवेश, प्रवेश परीक्षाओं के लिए पंजीकरण, छात्रवृत्ति का लाभ उठाने, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाने में आधार के निर्बाध उपयोग को सुनिश्चित करता है। माता-पिता/अभिभावकों को सलाह दी जाती है,
कि वे अपने बच्चों/आश्रितों के बायोमेट्रिक्स को आधार में प्राथमिकता के आधार पर अपडेट कराए। नजदीकी आधार केंद्र का पता लगाने के लिए: https://bhuvan-app3.nrsc.gov.in/aadhaar/ पर लॉग इन कर सकते हैं बैठक में कारण शिक्षा अधिकारी खलीलाबाद महेंद्र कुमार खंड शिक्षा अधिकारी सिमरियावा आशीष सिंह खंड शिक्षा अधिकारी नाथनगर अरुण सिंह शिक्षा अधिकारी मेहदावल गरिमा यादव खंड शिक्षा अधिकारी बेलहर कला अनीता त्रिपाठी खंड शिक्षा अधिकारी नाथनगर अरुण कुमार सहित समस्त खंड शिक्षा अधिकारी एवं जनपद संत कबीर नगर में आधार बेसिक शिक्षा परिषद नोडल जिला समन्वयक समेकित शिक्षा की उपस्थित रहे।
महाराष्ट्र: धामणगांव रेलवे स्व. नरेंद्रराव भोगे की स्मृति में लायंस क्लब ने बांटी शैक्षणिक सामग्री
राजस्थान: मानसरोवर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में आज आयोजित होगा अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन
उत्तर प्रदेश: बच्चों के आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) हेतु राज्यव्यापी अभियान शुरू
उत्तर प्रदेश: डीएम आलोक कुमार ने किया कस्तूरबा गांधी विद्यालय का औचक निरीक्षण, मिलीं कई खामियां
