-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान, विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने मुख्य अभियंता को लिखा पत्र
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: विधानसभा क्षेत्र 309-रुधौली समेत जनपद में अघोषित विद्युत कटौती को लेकर विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता (वितरण), बस्ती क्षेत्र को पत्र भेजकर विद्युत आ
विस्तार
उत्तर प्रदेश: विधानसभा क्षेत्र 309-रुधौली समेत जनपद में अघोषित विद्युत कटौती को लेकर विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता (वितरण), बस्ती क्षेत्र को पत्र भेजकर विद्युत आपूर्ति की स्थिति की तत्काल समीक्षा कराने की मांग की है। विधायक ने पत्र में कहा है कि पिछले कई सप्ताह से बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण आम जनमानस को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक के अनुसार, विद्युत आपूर्ति के निर्धारित रोस्टर के तहत शहरी क्षेत्रों में करीब बीबी 22 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 18 घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था है। इसके बावजूद रुधौली, भानपुर, असनहरा, बघौड़ी, दसिया, गाऊखोर और बाघनगर समेत विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों से निर्धारित समय के अनुरूप आपूर्ति नहीं मिलने की शिकायतें मिल रही हैं। पत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में करीब आठ से 10 घंटे तथा शहरी क्षेत्रों में लगभग 12 से 14 घंटे ही बिजली आपूर्ति होने की शिकायत का उल्लेख किया गया है। विधायक ने कहा कि रात के समय होने वाली अघोषित कटौती से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। किसानों को समय से सिंचाई नहीं मिल पाने से फसलों पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। वहीं छोटे व्यापारियों और दुकानदारों के कारोबार के साथ आम नागरिकों के दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने भीषण गर्मी के दौरान लगातार बिजली कटौती से बच्चों, बुजुर्गों और अन्य नागरिकों को होने वाली परेशानी का भी उल्लेख किया है। विधायक ने मुख्य अभियंता से विधानसभा क्षेत्र 309-रुधौली और जनपद में विद्युत आपूर्ति की तत्काल समीक्षा कराने तथा अघोषित कटौती पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है। लो वोल्टेज की समस्या दूर करने की भी मांग विधायक ने पत्र में क्षेत्र के जिन स्थानों पर लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, वहां ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की मांग भी की है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर निर्धारित रोस्टर के अनुसार नियमित और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है।
महाराष्ट्र: धामणगांव रेलवे स्व. नरेंद्रराव भोगे की स्मृति में लायंस क्लब ने बांटी शैक्षणिक सामग्री
