-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर की तीनों तहसीलों में भूकम्प और अग्निकाण्ड से बचाव के लिए राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शासन के निर्देशन में जनपद बलरामपुर की तीनों तहसीलों में भूकम्प, औद्योगिक रसायन एवं अग्निकाण्ड से बचाव को लेकर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई, जो
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शासन के निर्देशन में जनपद बलरामपुर की तीनों तहसीलों में भूकम्प, औद्योगिक रसायन एवं अग्निकाण्ड से बचाव को लेकर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई, जो जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन जी, पुलिस अधीक्षक श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह जी, मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता जी समेत समस्त अधिकारी-कर्मचारियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। बलरामपुर तहसील में बलरामपुर चीनी मिल में भूकम्प के बाद एथनॉल प्लांट में रासायनिक रिसाव एवं आग लगने की काल्पनिक परिस्थिति तैयार कर राहत-बचाव का अभ्यास किया गया। SDRF, अग्निशमन, पुलिस, SSB, स्वास्थ्य विभाग एवं चीनी मिल की सुरक्षा टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने एवं मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने का अभ्यास किया। तुलसीपुर तहसील में भवन में आग लगने की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य का अभ्यास किया गया। उतरौला तहसील में मो० यूसुफ उस्मानी इंटर कॉलेज, उतरौला में भूकम्प एवं अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल के दौरान छात्र-छात्राओं को सुरक्षित निकासी के साथ आपदा के समय क्या करें - क्या न करें की जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि जनपद बलरामपुर भूकम्प की दृष्टि से जोन-4 में आता है। ऐसे मॉक अभ्यास का उद्देश्य विभिन्न विभागों के समन्वय, उपलब्ध संसाधनों एवं रिस्पॉन्स टाइम को परखने के साथ जनसामान्य सतर्कता, प्रशिक्षण और बेहतर समन्वय ही आपदा के समय प्रभावी बचाव की कुंजी है।
महाराष्ट्र: धामणगांव रेलवे स्व. नरेंद्रराव भोगे की स्मृति में लायंस क्लब ने बांटी शैक्षणिक सामग्री
