Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: हनुमानगढ़ में मिलावट पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन मिठाई प्रतिष्ठानों के लाइसेंस हुए निलंबित

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shankar Lal , राजस्थान  Edited By: Shikha Pandey, Date: 30/10/2026 06:24:17 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Shankar Lal ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 30/10/2026 06:24:17 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: हनुमानगढ़ खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए जिले के तीन मिठाई प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं।

विस्तार

राजस्थान: हनुमानगढ़ खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए जिले के तीन मिठाई प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। प्रयोगशाला जांच में बर्फी, मावा और पनीर के नमूने अनसेफ पाए गए। रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की है। विभाग के अनुसार, टाउन स्थित राजा समोसा का खाद्य पंजीकरण निलंबित किया गया है। वहीं, नोहर के भवानी मिष्ठान भंडार और टाउन की नई धानमंडी स्थित न्यू आनंद स्वीट्स के खाद्य लाइसेंस भी निलंबित कर दिए गए हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी रफीक मोहम्मद और संजय कुमार ने संबंधित प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे थे। बीकानेर स्थित जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में तीनों नमूने अनसेफ पाए गए। रिपोर्ट के मुताबिक, खाद्य पदार्थों में सस्ते पदार्थों की मिलावट की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की। विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाना है।

Related News

उत्तर प्रदेश: बस हादसे में युवती की मौत के मामले में चालक हुआ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: दुधारा पुलिस ने 22.300 किलो अवैध गांजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश: डीआईजी संजीव त्यागी ने तीन जिलों के एसपी के साथ की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित विवेचनाओं और वांछित अपराधियों पर कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश: एटीएम फ्रॉड के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कार्ड और मोबाइल फोन बरामद; पुलिस खंगाल रही ठगी का नेटवर्क

उत्तर प्रदेश: जेल से रिहाई के बाद पूर्व मंत्री रामकरन आर्या का सल्टौआ में जोरदार स्वागत, बड़ी संख्या में जुटे सपा कार्यकर्ता


Featured News