Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: ऑपरेशन त्रिनेत्र’ में बड़ी सफलता, निम्बाहेड़ा पुलिस ने 500 ग्राम अफीम के साथ आरोपी को दबोचा

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Bharat Bunkar , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 22/04/2026 05:05:10 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Bharat Bunkar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 22/04/2026 05:05:10 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेन्ज उदयपुर  द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ अभियान ओपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी सरिता सिंह के मार्गदर्शन व

विस्तार

राजस्थान: जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेन्ज उदयपुर  द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ अभियान ओपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी सरिता सिंह के मार्गदर्शन व डीएसपी निंबाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन मे थानाधिकारी सजंय शर्मा  के द्वारा गठित टीम एसआई सुरेश पालीवाल  मय जाप्ता के द्वारा थाने के सामने वण्डर पुलिया के पास हाईवे रोड पर नाकाबन्दी की जा रही थी कि इसी दोरान नीमच की तरफ से एक मोटर साईकल आयी जिसको रूकवाने पर बाईक चालक द्वारा बाईक को भगाने का प्रयास किया। 

जिसे पुलिस जाप्ता द्वारा रोका जाकर बाईक की तलाशी ली तो बाईक के साईड में लगे बेग में 01 प्लास्टिक की थेलि में 500 ग्राम अवेध अफिम मिली। जिसे जप्त कर अभियुक्त महेन्द्र गुर्जर पिता हरीराम गुर्जर उम्र 27 साल निवासी किशनपुरा थाना पुष्कर जिला अजमेर को गिरफतार कर अग्रिम अनुसंधान जारी है। पुलिस टीम एसआई सुरेश पालीवाल, एएसआई सुन्दरपाल, हैडकानि महावीर सिंह कानि.जीवनलाल , ओपीलाराम,शिवकुमार व धर्मचन्द मौजूद रहे।