Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली में किडनी मरीजों को राहत: मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल वैशाली की स्पेशल OPD शुरू

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 22/04/2026 05:02:00 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 22/04/2026 05:02:00 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली ने बरेली में नेफ्रोलॉजी और किडनी ट्रांसप्लांट की समर्पित ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कर दी है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली ने बरेली में नेफ्रोलॉजी और किडनी ट्रांसप्लांट की समर्पित ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कर दी है। यह विशेष सेवा शहर के देव प्राइमस हॉस्पिटल में शुरू की गई है, जिससे अब किडनी रोग से जूझ रहे मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इस ओपीडी सेवा का शुभारंभ मैक्स हॉस्पिटल वैशाली के नेफ्रोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अभिनव कट्याल की उपस्थिति में किया गया। डॉ. कट्याल अब हर महीने के तीसरे मंगलवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक देव प्राइमस हॉस्पिटल में मरीजों को परामर्श देंगे। इस दौरान वे नई और पुराने दोनों मरीजों की जांच, परामर्श और फॉलो-अप सेवाएं प्रदान करेंगे।

विशेषज्ञों के अनुसार, किडनी से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इस अवसर पर डॉ. अभिनव कट्याल ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में किडनी फेलियर और क्रॉनिक किडनी डिजीज (सीकेडी) के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि समय पर सही जांच न होना, असंतुलित जीवनशैली और जागरूकता की कमी इसके प्रमुख कारण हैं। कई मामलों में जब बीमारी गंभीर अवस्था में पहुंच जाती है, तब किडनी ट्रांसप्लांट ही अंतिम विकल्प बचता है। उन्होंने कहा कि इस नई ओपीडी सेवा का उद्देश्य बरेली और आसपास के जिलों के लोगों को उनके ही शहर में विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि समय रहते बीमारी की पहचान हो सके और मरीजों को नियमित उपचार मिल सके। इसके साथ ही पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट प्लान, शुरुआती स्तर पर डायग्नोसिस और लंबी अवधि के मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि किडनी की बीमारियां अक्सर शुरुआती चरण में बिना लक्षण के बढ़ती हैं, जिससे मरीज को देर से पता चलता है और स्थिति गंभीर हो जाती है। ऐसे में इस तरह की विशेष ओपीडी सेवाएं मरीजों के लिए बेहद लाभकारी साबित होंगी।
स्थानीय लोगों का भी मानना है कि इस पहल से बरेली समेत आसपास के जिलों के हजारों मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा। अब उन्हें बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी और समय व धन दोनों की बचत होगी। मैक्स हॉस्पिटल वैशाली की यह पहल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने के साथ-साथ किडनी रोगियों के लिए उम्मीद की नई किरण साबित हो रही है।


Featured News