Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: भरतपुर में ‘950 गैंग’ के 3 सदस्य गिरफ्तार, हथियार तस्करी और फायरिंग की वारदात का किया खुलासा

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Randheer Singh , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 19/11/2025 11:03:25 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Randheer Singh ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 19/11/2025 11:03:25 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: भरतपुर शहर में सोशल मीडिया पर ‘9500’ नाम से गैंग बनाकर दहशत फैलाने एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वाले 3 आरोपियों शौर्य उर्फ सचिन निवासी मडरपुर, अलवेन्द्र उर्फ आकाश निवासी नगला गोपाल और शिवा निवासी दहवा (हाल निवासी सारस चौराहा) भरतपुर को एमएसजे कॉलेज ग्राउंड की सीढ़ियों के पास बैठकर हथियारों की तस्करी और सौदेबाज़ी की बातचीत करने के दौरान गिरफ्तार

विस्तार

राजस्थान: भरतपुर शहर में सोशल मीडिया पर ‘9500’ नाम से गैंग बनाकर दहशत फैलाने एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वाले 3 आरोपियों शौर्य उर्फ सचिन निवासी मडरपुर, अलवेन्द्र उर्फ आकाश निवासी नगला गोपाल और शिवा निवासी दहवा (हाल निवासी सारस चौराहा) भरतपुर को एमएसजे कॉलेज ग्राउंड की सीढ़ियों के पास बैठकर हथियारों की तस्करी और सौदेबाज़ी की बातचीत करने के दौरान गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों द्वारा हाल ही में बृजनगर कॉलोनी में हुई फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी भी इसी ग्रुप द्वारा करने की बात कबूल की गई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों द्वारा पूछताछ में स्वीकार किया गया है कि वह लोग संगठित रूप से एक नया गैंग बनाकर क्षेत्र में हथियारों की सप्लाई का नेटवर्क तैयार कर रहे थे। पुलिस ने शौर्य के कब्जे से कट्टे व कारतूस, आकाश से 89 हजार की नकदी और शिवा से कारतूस के साथ एक बिना नंबर की बुलेट बाइक व UP85-SD-9967 नंबर की एक अन्य बाइक भी जप्त की है। गौरतलब है कि आरोपी बदमाश सोशल मीडिया पर ‘9500’ नाम से ग्रुप बनाकर दहशत फैलाने और खुद को संगठित गैंग बता अपराध जगत में अपने पैर जमाने की कोशिश में लगे हुए थे।