-
☰
No image found.
राजस्थान: डीग में महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, DIG राशि डोगरा ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा (CID-CB) जयपुर की DIG राशि डोगरा शुक्रवार को डीग पहुंचीं। डीग पहुंचने पर पुलिस की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद राजकीय महाविद्यालय में
विस्तार
राजस्थान: पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा (CID-CB) जयपुर की DIG राशि डोगरा शुक्रवार को डीग पहुंचीं। डीग पहुंचने पर पुलिस की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद राजकीय महाविद्यालय में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर एसपी कांबले शरण गोपीनाथ ने DIG राशि डोगरा का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों का प्रदर्शन कर महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को राजकॉप ऐप, साइबर अपराधों से बचाव, वन स्टॉप संकट केंद्र की सेवाओं, पॉक्सो अधिनियम, नौकरी एवं किरायेदार सत्यापन, वरिष्ठ नागरिक संबल योजना, महिला बीट अधिकारी योजना सहित नई न्याय संहिताओं तथा महिला अपराधों में निर्धारित दंड के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। DIG राशि डोगरा और एसपी कांबले शरण गोपीनाथ ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले पुलिसकर्मियों एवं बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। अधिकारियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं से किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में पुलिस से तत्काल संपर्क करने तथा साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा पुलिस की ओर से उपलब्ध सेवाओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना रहा।
उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्ध नगर में उद्योगों की समस्याओं पर DM की अहम पहल, साप्ताहिक समीक्षा का आश्वासन
उत्तर प्रदेश: कायमगंज में साइकिल का हैंडल टूटकर छात्र के सीने में घुसा, हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में तेज रफ्तार कंटेनर ने कांवड़ियों की बाइक को मारी टक्कर, 3 घायल
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में गर्भवती महिला को गंगा में फेंकने का आरोप, तैरकर बचाई जान
छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ में सुलभ शौचालय पर मनमाना शुल्क वसूली के आरोप, जांच की मांग
उत्तर प्रदेश: हमीरपुर में तिरंगा महोत्सव और कॉन्सर्ट, देशभक्ति गीतों से गूंजा महाविद्यालय परिसर
