-
☰
No image found.
Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर दिखा आतंकियों का कहर, हमले में एक जवान हुआ शहीद
- Photo by : NCR SAMACHAR
संक्षेप
जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में स्थित लाल चौक इलाके में अचानक हुए आतंकी हमले में IRP के एक बटालियन के पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं।
विस्तार
जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में स्थित लाल चौक इलाके में अचानक हुए आतंकी हमले में IRP के एक बटालियन के पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है की इस आतंकी हमले में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यात्रा ड्यूटी पर तैनात हुई पुलिस टीम में थे शामिल जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग शहर के लाल चौक इलाके में हुई इस हमले में शहीद हुए मृतिक की पहचान IRP के वरिष्ठ 3rd बटालियन के पुलिसकर्मी आशिक हुसैन के रूप में हुई हैं, जिन्होंने GMC अनंतनाग ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा हैं की वह जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के बीरवाह इलाके के निवासी थे। जांच में सामने आया हैं की मृतिक आशिक हुसैन यात्रा ड्यूटी पर तैनात हुई पुलिस टीम में शामिल थे। अचानक हुए इस हमले में इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद पुलिस सुरक्षा बलों ने पुरे इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर आतंकियों की तलाश की जा रही हैं। बताया जा रहा हैं की पुलिस सुरक्षाबल इलाके में हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रख हुए हैं और हमले में शामिल आतंकियों की तलाश की जा रही है। हमले के बाद इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था जानकारी के अनुसार, इस अचानक हुए हमले की ज़िम्मेदारी और किसी ने नहीं बल्कि आतंकी संगठन में शामिल लश्कर-ए-तैयबा के छद्म संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली है। TRF का कहना है की मृतिक पुलिसकर्मी आशिक हुसैन को 5 गलियां मारी गई थी। साथ ही उनका यह भी कहना हैं की सुरक्षा एजेंसियां अब हमले में शामिल आतंकियों और उनके संगठन में शामिल सरगनों की जानकारी जुताई जा रही हैं। इस हमले के बाद अनंतनाग और उसके आसपास में स्थित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूद कर दी गई हैं।
GST Refund Scam: 5.50 करोड़ का GST रिफंड घोटाला का हुआ खुलासा, तीन अधिकारी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
Delhi Crime: आपसी मतभेद में हुई रंजिश, 11 कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या
Murder Crime News: बेटे को वारिस बनाने के लिए की हत्या, 500 सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर हुआ खुलासा
