-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में फर्जी GST अधिकारी बनकर 29 लाख की ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: फर्जी GST अधिकारी बनकर 29 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बिसरख पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने एक GST कंसल्टेंट को फर्जी ई-
विस्तार
उत्तर प्रदेश: फर्जी GST अधिकारी बनकर 29 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बिसरख पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने एक GST कंसल्टेंट को फर्जी ई-वे बिल सत्यापन के नाम पर डराया और ब्लैकमेल कर उससे करीब 29 लाख रुपये वसूल लिए। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 24.50 लाख रुपये नकद और करीब 4.50 लाख रुपये कीमत के सोने की चेन, चांदी का कड़ा और अंगूठी बरामद की है। इसके अलावा आरोपियों के पास से पुलिस सब-इंस्पेक्टर और दिल्ली सिविल डिफेंस की वर्दी, 7 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल दो कारें भी बरामद हुई हैं। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों में कोई भी पुलिसकर्मी नहीं है। हालांकि, एक आरोपी दिल्ली में डीसीपीओ और दूसरा सिविल डिफेंस से जुड़ा रहा है। सर्विलांस, CCTV फुटेज और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने पूरे गिरोह तक पहुंच बनाई और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्ध नगर में उद्योगों की समस्याओं पर DM की अहम पहल, साप्ताहिक समीक्षा का आश्वासन
उत्तर प्रदेश: कायमगंज में साइकिल का हैंडल टूटकर छात्र के सीने में घुसा, हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में तेज रफ्तार कंटेनर ने कांवड़ियों की बाइक को मारी टक्कर, 3 घायल
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में गर्भवती महिला को गंगा में फेंकने का आरोप, तैरकर बचाई जान
छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ में सुलभ शौचालय पर मनमाना शुल्क वसूली के आरोप, जांच की मांग
उत्तर प्रदेश: हमीरपुर में तिरंगा महोत्सव और कॉन्सर्ट, देशभक्ति गीतों से गूंजा महाविद्यालय परिसर
