Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दुधारा थाने में दिखा भाई-बहन का अनोखा रिश्ता, महिलाओं ने थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा को बांधी राखी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 28/08/2026 04:02:46 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 28/08/2026 04:02:46 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर दुधारा थाना परिसर में आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और अटूट प्रेम की अनूठी मिसाल देखने को मिली। क्षेत्र की महिलाओं ने दुधारा थानाध्यक्ष अमित कुमार कुशवाहा की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर पर्व को हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर दुधारा थाना परिसर में आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और अटूट प्रेम की अनूठी मिसाल देखने को मिली। क्षेत्र की महिलाओं ने दुधारा थानाध्यक्ष अमित कुमार कुशवाहा की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर पर्व को हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया। इस दौरान थाना परिसर में भावनात्मक और प्रेरणादायक माहौल रहा। रक्षासूत्र बांधने के बाद थानाध्यक्ष अमित कुमार कुशवाहा ने महिलाओं को बहन के रूप में सम्मान देते हुए उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प दोहराया। उन्होंने महिलाओं को उपहार स्वरूप शुभकामनाएं और आशीर्वाद भी दिया।

थानाध्यक्ष ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, विश्वास, सम्मान और रक्षा के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। यह त्योहार जाति और धर्म की सीमाओं से ऊपर उठकर समाज में भाईचारे और एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है और महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान थाना परिसर में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी भी इस विशेष पल के साक्षी बने। महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच दिखी आत्मीयता ने एक सकारात्मक संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच विश्वास तथा आपसी जुड़ाव को भी मजबूती मिली।

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे कौमी एकता, सामाजिक सद्भाव और पुलिस-जनता के मजबूत रिश्ते की मिसाल बताया। रक्षाबंधन के अवसर पर दुधारा थाना परिसर में आयोजित यह आयोजन क्षेत्र में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देने वाला यादगार पल बन गया।