-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: रक्षाबंधन पर मुरैना पुलिस अलर्ट, बाजारों से रेलवे स्टेशन तक सघन चेकिंग
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए जिले में कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा को लेकर मुरैना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देशन में 27 और 28 अगस्त को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग,
विस्तार
मध्य प्रदेश: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए जिले में कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा को लेकर मुरैना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देशन में 27 और 28 अगस्त को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग, पैदल गश्त और पेट्रोलिंग अभियान चलाया जा रहा है। त्योहार के दौरान बाजारों, प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रमुख बाजारों, चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात कर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है। इसके साथ ही असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की विशेष नजर है।
पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार थाना क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी और पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। पुलिस की अपील
मुरैना पुलिस ने जिलेवासियों से रक्षाबंधन का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 70491-01040 या नजदीकी पुलिस थाने को देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार सतर्क और प्रतिबद्ध है।
उत्तर प्रदेश: बरेली में अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस और आरपीएफ जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश: बरेली में अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस और आरपीएफ जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन पर रोडवेज में महिलाओं को मुफ्त यात्रा, परिवहन विभाग ने किया निरीक्षण
मध्य प्रदेश: शासकीय कॉलेजों की बदहाली पर ABVP का हुंकार, विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन
हरियाणा: उकलाना में भीड़ का फायदा उठाकर ₹4,380 चोरी, आरोपी गिरफ्तार; ₹4,000 बरामद
हरियाणा: करनाल में 20 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज
